IPL 2025, KKR vs RR Match Prediction- Aaj ka match kaun jitega? Crictracker

IPL 2025, KKR vs RR Match Prediction: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच का मैच कौन जीतेगा?

दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता में खेला जाएगा

KKR vs RR Match Prediction (Image Credit- Twitter X)
KKR vs RR Match Prediction (Image Credit- Twitter X)

KKR vs RR Match Prediction: आईपीएल 2025 का 53वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। केकेआर अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। दूसरी ओर, राजस्थान की टीम टॉप-4 की रेस से बाहर हो गई है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों 100 रन से हार झेलनी पड़ी थी। खैर, आइए जानते हैं इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है, और कौनसी टीम जीत हासिल कर सकती है?

KKR vs RR Match Details

 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, मैच-53
 वेन्यू ईडन गार्डन्स, कोलकाता
 तारीख और समय 04 मई, दोपहर 3ः30 pm IST
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Star Sports Network & JioHotstar

KKR vs RR Head-to-Head Records (कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान राॅयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 30
कोलकाता नाइट राइडर्स 15
राजस्थान राॅयल्स 14
टाई 00
नो रिजल्ट 01

Eden Gardens Stadium, Kolkata, Pitch Report (पिच रिपोर्ट)

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच सपाट और उछाल भरी होती है, जिससे बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिलता है। इस वजह से अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, पिच धीरे-धीरे धीमी पड़ने लगती है और यहीं से स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम हो जाती है। खासकर दूसरी पारी में स्पिनर्स को यहां अच्छा टर्न और ग्रिप मिलती है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाना मुश्किल हो जाता है।

KKR vs RR Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11ः

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमेन पॉवेल, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11ः

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महिश तीक्षणा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- अंगकृष रघुवंशी

कोलकाता बनाम राजस्थान मैच में युवा अंगकृष रघुवंशी बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। बता दें कि पिछले मैच में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 44 रनों की कमाल की पारी खेली थी।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- सुनील नारायण

कोलकाता बनाम राजस्थान मैच में अनुभवी सुनील नारायण बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। बता दें कि पिछले मैच में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे।

KKR vs RR Today’s Match Prediction IPL 2025:  –KKR vs RR– आज का मैच कौन जीतेगा?

सिनैरियो 1

KKR ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

RR का पावरप्ले स्कोर – 60-70

पहली पारी का स्कोर – 180-200

KKR ने जीत हासिल की

सिनैरियो 2

RR ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

KKR का पावरप्ले स्कोर – 60-70

पहली पारी का स्कोर – 180-200

RR ने जीत हासिल की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

close whatsapp