यहां देखें वानखेड़े स्टेडियम के रिकार्ड्स और आंकड़े । CricTracker Hindi

IPL 2025: MI vs RCB, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के रिकार्ड्स और आंकड़ों पर डालिए एक नजर

यह मैच 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

MI vs RCB (Photo Source: BCCI/IPL)
MI vs RCB (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2025 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आमना-सामना होगा। यह मैच 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को उनके पिछले मैच में हार मिली थी।

जहां मुंबई को लखनऊ के खिलाफ उन्हीं के घर में हार का सामना करना पड़ा। मैच में मिचेल मार्श ने पावरप्ले में बेहतरीन खेल दिखाया। लेकिन हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस ने बीच के ओवरों में मैच में वापसी की। वहीं एडन मार्करम, आयुष बडोनी और डेविड मिलर ने अंत में अच्छी शुरुआत का पूरा फायदा उठाते हुए लखनऊ को (203/8) बड़े स्कोर तक पहुंचाया। पांड्या ने मैच में पांच विकेट लिए।

रन चेज करते हुए मुंबई को शुरुआती झटके लगे और टीम मुश्किल में पड़ गई, लेकिन सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने अहम साझेदारी की। हालांकि, चेज के दौरान तिलक वर्मा स्लो खेले और अंत में उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। पांड्या ने उम्मीदों को जिंदा रखा, लेकिन अंत में वे भी टीम को जीत नहीं दिला सके।

दूसरी तरफ आरसीबी भी घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुरी तरह हारी। मोहम्मद सिराज ने बेंगलुरु की धीमी पिच पर अपनी पुरानी टीम को तहस-नहस कर दिया। लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा और टिम डेविड ने अच्छी वापसी की और आरसीबी को (169/8) स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन यह स्कोर जीटी के लिए पर्याप्त नहीं था। गुजरात ने धीमी शुरुआत की, लेकिन जोस बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड ने साई सुदर्शन की शुरुआत को भुनाते हुए जोरदार वापसी की।

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में आईपीएल के आंकड़े और रिकॉर्ड

वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती रही है और इसमें ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

मैच खेले गए  119
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 53
चेज करते हुए जीत 65
नो रिजल्ट 00
टाई 01
पहली पारी का औसत स्कोर 171
हाईएस्ट टीम टोटल 235
सफलतापूर्वक हाईएस्ट चेज टोटल 213

 

प्रमुख खिलाड़ियों का आमना-सामना

विराट कोहली बनाम ट्रेंट बोल्ट

तेज गेंदबाज बोल्ट ने 2023 में आईपीएल मैच की पहली गेंद पर विराट कोहली को आउट किया था। यह एकमात्र मौका है जब कीवी बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल में आरसीबी के करिश्माई बल्लेबाज को आउट किया है। नहीं तो कोहली ने बोल्ट के खिलाफ 117.46 के स्ट्राइक रेट से 63 गेंदों पर 74 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा बनाम भुवनेश्वर कुमार

रोहित शर्मा इस वक्त खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और आरसीबी के खिलाफ उनका सामना आईपीएल इतिहास के सबसे खतरनाक पावरप्ले गेंदबाजों में से एक से होगा। आईपीएल में अब तक रोहित शर्मा को भुवनेश्वर ने सिर्फ एक बार आउट किया है, जबकि उन्होंने 64 गेंदों पर 132.81 के स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए हैं।

close whatsapp