RCB के खिलाफ 3 विकेट लेकर नूर अहमद पर्पल कैप लिस्ट में बने नंबर 1, ऑरेंज कैप पर इस बल्लेबाज का कब्जा
ऑरेंज कैप की करें तो यहां एलएसजी के विस्टफोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन टॉप पर हैं।
अद्यतन - Mar 29, 2025 9:11 am

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार स्पिनर नूर अहमद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में तीन विकेट लेकर पर्पल कैप लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। इन तीन विकेट के साथ नूर के खाते में कुल 7 विकेट हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 4 विकेट लिए थे। पर्पल कैप की रेस में नूर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के शार्दुल ठाकुर को पीछे छोड़ दिया है, जिनके खाते में कुल 6 विकेट है।
शार्दुल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में तीन विकेट लिए थे। वहीं बात ऑरेंज कैप की करें तो यहां एलएसजी के विस्टफोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन इस वक्त टॉप पर हैं। हम आपको बताएंगे कि इस वक्त ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन-कौन टॉप 5 में है।
IPL 2025 पर्पल कैप की लिस्ट
| प्लेयर | मैच | ओवर | गेंदें | विकेट | औसत | रन |
| नूर अहमद | 2 | 8 | 48 | 7 | 7.71 | 54 |
| शार्दुल ठाकुर | 2 | 6 | 36 | 6 | 8.83 | 53 |
| जोश हेज़लवुड | 2 | 6 | 36 | 4 | 7 | 28 |
| खलील अहमद | 2 | 8 | 48 | 4 | 14.25 | 57 |
| क्रुणाल पंड्या | 2 | 4 | 24 | 3 | 9.67 | 29 |
IPL 2025 ऑरेंज कैप की लिस्ट
| प्लेयर | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | चौके | छक्के |
| निकोलस पूरन | 2 | 2 | 145 | 72.5 | 258.93 | 12 | 13 |
| मिशेल मार्श | 2 | 2 | 124 | 62 | 185.07 | 13 | 8 |
| ट्रैविस हेड | 2 | 2 | 114 | 57 | 193.22 | 14 | 6 |
| इशान किशन | 2 | 2 | 106 | 106 | 220.83 | 11 | 6 |
| ध्रुव जुरेल | 2 | 2 | 103 | 51.5 | 163.49 | 10 | 6 |
रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 50 विकेट से हराया। आरसीबी की यह इस सीजन की लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम चेन्नई का किला भी भेदने में कामयाब रही है क्योंकि उन्होंने सीएसके को उन्हीं के घर पर 17 साल के लंबे अरसे बाद हराया है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 196 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए चेन्नई 20 ओवर में 146 ही रन बना सकी।
cricket newscricket news in hindiआईपीएलआईपीएल 2024इंडियन प्रीमियर लीगचेन्नई सुपर किंग्समहेंद्र सिंह धोनी
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो