IPL 2026: पंजाब किंग्स या गुजरात टाइटंस, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? 

IPL 2026: पंजाब किंग्स या गुजरात टाइटंस, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? 

दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा

IPL 2026, PBKS vs GT (Image Credit- Twitter X)
IPL 2026, PBKS vs GT (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 का रोमांचक सीजन शुरू हो चुका है। अभी तक टीमों के बीच कुछ शानदार देखने को मिले। इन मैचों के दौरान कई रिकाॅर्ड बने और टूटे। तो वहीं, अब इसी क्रम में आईपीएल के जारी 19वें सीजन का चौथा मैच पिछले सीजन की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यू चंडीगढ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब और गुजरात का यह जारी टूर्नामेंट में पहला मैच होगा। इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी।

पिछले आईपीएल सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को आरसीबी के खिलाफ महज 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा और टीम का पहली बार खिताब जीतने का सपना टूट गया। तो वहीं, पिछले सीजन गुजरात ने पाॅइंट्स टेबल को तीसरे पायदान पर खत्म किया था, लेकिन पहले एलिमिनेटर में उसे मुंबई इंडियंस के हाथों हारकर बाहर होना पड़ा था। खैर, इस बार दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी।

IPL 2026, PBKS vs GT: मैच डिटेल्स

मैच  पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, मैच 4, आईपीएल 2026
वेन्यू महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ
समय और तारीख मंगलवार, 31 मार्च 7:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल और जियो हाॅटस्टार (ऐप व वेबसाइट)

PBKS vs GT: हेट डू हेड रिकाॅर्ड

दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स की बात करें, तो साल 2022 से दोनों टीमों के बीच खबर लिखे जाने तक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इस दौरान दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली है। इन 6 मैचों में पंजाब किंग्स ने तीन मैचों में जीत हासिल की, तो गुजरात टाइटंस ने भी तीन मैचों में जीत हासिल की। अभी तक दोनों टीमों के बीच एक भी मैच टाइ या नो रिजल्ट वाला नहीं रहा है।

मैच खेले  6
पंजाब किंग्स ने जीते  3
गुजरात टाइटंस ने जीते 3
टाइ/नो रिजल्ट 0
सबसे पहला मैच अप्रैल 08, 2022 (गुजरात टाइटंस ने जीता)
हालिया मैच मार्च 25, 2025 (पंजाब किंग्स ने जीता)

 

close whatsapp