IPL में MI और KKR की ओर से भाग लेने वाले 3 एक्टिव खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL में MI और KKR की ओर से भाग लेने वाले 3 एक्टिव खिलाड़ी

मुंबई को अपना अगला मुकाबला 3 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अभी तक काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अभी तक इस सीजन में 10 मैच खेले हैं जिसमें से तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 7 में मुंबई को हार झेलनी पड़ी है। 6 अंकों के साथ आईपीएल 2024 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 9वें पायदान पर है।

अब मुंबई को अपना अगला मुकाबला 3 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। अगर मुंबई कोलकाता के खिलाफ मैच में हार दर्ज करता है तो वो पूरी तरह से इस सीजन के प्लेऑफ से बाहर हो जाएगा। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स भी आगामी मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में इन दोनों ही फ्रेंचाइजियों की ओर से भाग लिया है। आज हम आपको बताते हैं तीन एक्टिव खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेला हुआ है।

1- सूर्यकुमार यादव

SuryaKumar Yadav (Pic Source-X)
SuryaKumar Yadav (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग में सूर्यकुमार यादव ने अभी तक सिर्फ दो ही फ्रेंचाइजियों की ओर से भाग लिया है। उन्होंने आईपीएल में अपना डेब्यू कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से किया था। पहले कुछ संस्करणों में कोलकाता ने सूर्यकुमार यादव को फिनिशर के रूप में टीम में शामिल किया। हालांकि 2018 सीजन में टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। 2014 से 2017 सीजन तक सूर्यकुमार यादव ने 54 मैच में 22.52 के औसत और 131.89 के स्ट्राइक रेट से 608 रन बनाए।

2018 सीजन में सूर्यकुमार यादव को मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया। सूर्यकुमार यादव अभी तक मुंबई इंडियंस की ओर से 90 पारी में 34 के ऊपर के औसत से 2817 रन बना चुके हैं। उनके नाम एक शतक और 22 अर्धशतक भी हैं। पिछले सीजन में अनुभवी बल्लेबाज ने 180 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 600 से ज्यादा रन बनाए थे।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp