IPL 2024: वो चार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जिनके लिए आगामी ऑक्शन में लगेगी महंगी बोली
19 दिसंबर को दुबई में होगा आईपीएल 2024 का ऑक्शन।
अद्यतन - नवम्बर 28, 2023 3:37 अपराह्न
4) फिल सॉल्ट

फिल साल्ट अपने पहले आईपीएल सीजन में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, जिस वजह से DC ने उन्हें इस साल रिलीज कर दिया। कोच्चि में पिछली ऑक्शन में कैपिटल्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में साइन किया था। डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ की उपलब्धता के साथ, इंग्लैंड के बल्लेबाज को दो मैचों में टीम के मध्य क्रम को मजबूत करने का काम सौंपा गया था।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपने पहले मैच में वह चौथे नंबर पर आए लेकिन वहां वो केवल पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। केकेआर के मैच के बाद, वह धर्मशाला में पीबीकेएस के खिलाफ मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए। इस बार, उन्होंने 14 गेंदों में 26 रनों की धमाकेदार पारी खेली, लेकिन उसके बाद भी कैपिटल्स ने 2024 सीजन के लिए उन्हें रिटेन नहीं किया।
साल्ट को उनकी हार्ड-हिटिंग क्षमताओं के लिए जाना जाता है और आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में फ्रेंचाइजी को एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत होती है, जो गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने की क्षमता रखता हो। इस साल, वह हंड्रेड टूर्नामेंट में शानदार दिखे। 10 मैचों में 194.95 की स्ट्राइक रेट से 232 रन बनाकर, वह टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उनकी मौजूदा फॉर्म और अविश्वसनीय बल्लेबाजी प्रतिभा उन्हें आगामी आईपीएल नीलामी में आकर्षक अनुबंध दिला सकती है।