IPL 2008-2024: Most Valuable खिलाड़ियों की लिस्ट यह रही - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2008-2024: Most Valuable खिलाड़ियों की लिस्ट यह रही

जो भी खिलाड़ी आईपीएल के सीजन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है उन्हें Most Valuable Player का खिताब दिया जाता है।

IPL MVP (Pic Source-X)
IPL MVP (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फ्रेंचाइजी लीग्स क्रिकेट में गिना जाता है। इस बेहतरीन टूर्नामेंट में अभी तक कई शानदार मुकाबले खेले जा चुके हैं। यही नहीं ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी टीम की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई है।

जो भी खिलाड़ी आईपीएल के सीजन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है उन्हें Most Valuable Player का खिताब दिया जाता है। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग का पहला संस्करण 2008 में खेला गया था और इस अवार्ड को पहले ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ टाइटल के नाम से जाना जाता था। हालांकि 2013 के बाद इसे ‘Most Valuable Player’ नाम दे दिया गया था। ऐसे कई खिलाड़ी होते हैं जो हर सीजन में अपनी टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन Most Valuable Player का अवार्ड उसी को दिया जाता है जो सभी मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी या गेंदबाजी या दोनों करता है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में यह अवार्ड गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल को दिया गया था जिन्होंने टूर्नामेंट के अंत तक 343.5 अंक अपने नाम किए थे। यही नहीं उन्होंने 17 पारी में 890 रन बनाए थे और वो आईपीएल की ऑरेंज कैप के भी विजेता थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नारायण ने 2012 और 2018 सीजन के MVP को अपने नाम किया था। यही नहीं आंद्रे रसेल ने 2015 और 2019 सीजन में अपनी छाप छोड़ी थी और उन्हें MVP अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में यह अवार्ड सुनील नारायण ने अपने नाम किया। उनका प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त रहा था और कई लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा भी की थी। बता दें, सुनील नारायण ने इस अवार्ड को तीसरी बार अपने नाम किया है। 2024 सीजन में उनके 450 अंक है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं सभी संस्करणों के Most Valuable Player की लिस्ट के बारे में।

यह रही IPL के सभी MVP की लिस्ट:

Year Player Team
2008 शेन वॉटसन राजस्थान रॉयल्स
2009 एडम गिलक्रिस्ट डेक्कन चार्जर्स
2010 सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस
2011 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2012 सुनील नारायण कोलकाता नाइट राइडर्स
2013  शेन वॉटसन राजस्थान रॉयल्स
2014 ग्लेन मैक्सवेल पंजाब किंग्स
2015 आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स
2016 विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2017 बेन स्टोक्स राइजिंग पुणे सुपरजायंट
2018 सुनील नारायण कोलकाता नाइट राइडर्स
2019 आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स
2020 जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स
2021 हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2022 जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स
2023 शुभमन गिल गुजरात टाइटंस
2024 सुनील नारायण कोलकाता नाइट राइडर्स

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?