IPL के हर एक सीजन में Purple Cap जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट- CricTracker Hindi

IPL के हर एक सीजन में Purple Cap जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर डालिए नजर-

IPL के हर एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के नाम देखें-

Bhuvneshwar Kumar (Photo Source: Getty Images)
Bhuvneshwar Kumar (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल का 18वां सीजन 22 मार्च 2025 से शुरू होने वाला है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस लीग का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आगामी सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आईपीएल इतिहास में एक ओर जहां बल्लेबाजी में एक से बढ़कर एक बड़े रिकॉर्ड देखने को मिले हैं। दूसरी ओर, गेंदबाज भी पीछे नहीं हैं।

आईपीएल के हर सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप के खिताब से नवाजा जाता है। यह अवॉर्ड 2008 में पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के सोहेल तनवीर ने जीता था, जिन्होंने 11 मैच में दो विकेट चटकाए थे। श्रीलंकाई दिग्गज लसिथा मलिंगा और मोर्न मोर्कल जैसे खिलाड़ी भी पर्पल कैप अपने नाम कर चुके हैं।

भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और ड्वेन ब्रावो ये वो तीन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल में दो बार पर्पल कैप का खिताब अपने नाम किया है। पिछले सीजन हर्षल पटेल ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 24 विकेट चटकाए थे और पर्पल कैप जीता था।

आइए आपको आईपीएल के हर एक सीजन में पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम बताते हैं-

IPL Purple Cap Winners- आईपीएल के हर सीजन में पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी-

सीजन प्लेयर विकेट मैच पारी औसत इकॉनमी 5 विकेट-हॉल
2024 हर्षल पटेल (पंजाब किंग्स) 24 14 14 19.88 9.73 0
2023 मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटंस) 28 17 17 18.64 8.03 0
2022 युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) 27 17 17 19.52 7.75 1
2021 हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 32 15 15 14.34 8.14 1
2020 कगिसो रबाडा (पंजाब किंग्स) 30 17 17 18.26 8.34 0
2019 इमरान ताहिर (चेन्नई सुपर किंग्स) 26 17 17 16.57 6.69 0
2018 एंड्रयू टॉय (राजस्थान रॉयल्स) 24 14 14 18.66 8.00 0
2017 भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) 26 14 14 14.19 7.05 1
2016 भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) 23 17 17 21.30 7.42 0
2015 ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) 26 17 17 16.38 8.14 0
2014 मोहित शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स) 23 16 16 19.65 8.39 0
2013 ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) 32 18 18 15.53 7.95 0
2012 मोर्ने मोर्कल (दिल्ली कैपिटल्स) 25 16 16 18.12 7.19 0
2011 लसिथा मलिंगा (मुंबई इंडियंस) 28 16 16 13.39 5.95 1
2010 प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर्स) 21 16 16 20.42 7.29 0
2009 आरपी सिंह (डेक्कन चार्जर्स) 23 16 16 18.13 6.98 0
2008 सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स) 22 11 11 12.09 6.46 1

close whatsapp