RCB vs GT Pitch & Weather Report

RCB vs GT: Weather & पिच रिपोर्ट और चिन्नास्वामी स्टेडियम का स्टैट्स, IPL 2024 के मैच-52 के लिए

आईपीएल 2024 का 52वां मैच एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में RCB और GT के बीच खेला जाएगा।

RCB vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)
RCB vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 का 52वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो RCB के लिए ये सीजन काफी खराब रहा है। काफी समय के बाद बेंगलुरु की टीम अपने होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी।

IPL 2024: RCB vs GT: एम चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट

चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद करती है। पिच को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि शनिवार को होने वाले मैच में बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलेगी। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिलती है। स्पिनर्स चिन्नास्वामी में अकसर ही महंगे साबित होते हैं। वैसे तो इस मैदान को हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है, लेकिन इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 165-170 रन है।

IPL 2024: RCB vs GT: वेदर रिपोर्ट

मौसम की बात करें तो 4 मई को मौसम फैंस का साथ देगा। हालांकि शाम में थोड़ी बारिश की संभावना दिख रही है। दिन का तापमान अधिकतम 33 डिग्री तक जाएगा। मैच भारतीय समयनुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। मैच के समय तापमान तकरीबन 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। ऐसे में फैंस को शायद ही पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।

आईपीएल मैचों के लिए M. Chinnaswamy Stadium, Bengaluru के Stats और Records

इस मैदान पर अब तक 92 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इस मैदान पर दूसरे पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सबसे ज्यादा बार 49 बार जीत हासिल की है। जबकि चार मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 166 है।

मैच 92
पहली बल्लेबाजी करनी वाली टीम ने जीता  39
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी वाली टीम ने जीता 49
नो रिजल्ट 4
सर्वाधिक टीम टोटल 263/5
न्यूनतम टीम टोटल 82
पहली पारी का औसत स्कोर 170
सर्वोच्च स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा किया गया 213

 

close whatsapp