IPL: वह तीन मौके जब विराट कोहली ने मैदान पर खो दिया था अपना आपा
आईपीएल 2023 में विराट कोहली ने अब तक 5 मैचों में 220 रन बनाए।
अद्यतन - Apr 19, 2023 1:42 pm

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल के इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पांच मैचों में विराट कोहली ने अब तक 220 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतकीय पारियां शामिल है। विराट कोहली मैदान में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के अलावा आक्रमक रवैये के लिए जाने जाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय मैच हो या आईपीएल विराट मैदान में अपनी आक्रमकता दिखाने से पीछे नहीं रहते हैं। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको वो तीन बड़े मौके बताने वालें हैं। जब विराट कोहली की आक्रमकता ने क्रिकेट के मैदान में खूब सुर्खियां बटोरी है।
1. 2013 आईपीएल में गौतम गंभीर से भिड़ गए थे विराट कोहली

आईपीएल 2013 का 12वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था। इस मैच में विराट कोहली लक्ष्मीपति बालाजी के हाथों आउट होने के बाद विराट कोहली पवेलियन की ओर जा रहे थे, लेकिन फिर तभी गौतम गंभीर ने विराट कोहली को कुछ कहा
जिसके बाद विराट खुद गौतम गंभीर के पास गए, और दोनों खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। दोनों ही खिलाड़ी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थे और अपनी आक्रमकता जारी रखे हुए थे। कोलकाता के खिलाड़ी रजत भाटिया ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन हालात खराब होते जा रहे थे।
जब दोनों टीमों के खिलाड़ी विराट कोहली और गंभीर को शांत करा रहे थे तब भी दोनों खिलाड़ी गुस्से से एक-दूसरे की तरफ देखते हुए बात कर रहे थे। आपको बता दें बैंगलोर ने वह मैच जीता था लेकिन आज भी गौतम गंभीर और विराट कोहली की वह लड़ाई फैंस के बीच चर्चा का विषय है।