IRE vs PAK, 2nd T20I: फखर-रिजवान ने पाकिस्तान को दिलाई शानदार जीत, सीरीज 1-1 की बराबरी पर
दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
अद्यतन - May 13, 2024 1:04 am

IRE vs PAK, 2nd T20I: आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 मई को डबलिन में खेला गया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे।
इसके जवाब में पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान की 75 रनों की नाबाद पारी के चलते 16.5 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद सीरीज दोनों टीमों के बीच 1-1 की बराबरी पर आ गई है।
IRE vs PAK: लॉर्कन टकर ने खेली अर्धशतकीय पारी
शाहीन शाह अफरीदी ने चौथे ओवर में आयरलैंड के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग (11) और एंड्रयू बालबर्नी (16) को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। जिसके बाद हैरी टैक्टर और लॉर्कर टकर के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई थी। हैरी टैक्टर ने 28 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। वहीं लॉर्कर टकर ने 34 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।
इन बल्लेबाजों के अलावा कर्टिस कैंफर ने 13 गेंदों में 22 रन बनाए। वहीं गैरेथ डेलेनी ने 10 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसके चलते टीम ने बोर्ड पर 193 रन लगाए थे। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने 4 ओवर मेंल 49 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिया। अब्बास अफरीदी ने दो विकेट, वहीं मोहम्मद आमिर और नसीम शाह के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।
पाकिस्तान ने 19 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का किया पीछा
IRE vs PAK: पाकिस्तान को लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत मिली थी। टीम ने 13 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। सईम अयूब (6) पहले ओवर में मार्क अडायर और बाबर आजम दूसरे ओवर में ग्राहम ह्यूम के हाथों डक पर आउट हुए थे। जिसके बाद मोहम्मद रिजवान और फखर जमान के बीच तीसरे विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी हुई।
फखर जमान ने 40 गेंदों में 6 चौके औ 6 छक्कों की मदद से 78 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं फिर मोहम्मद रिजवान ने 46 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन और आजम खान ने 10 गेंदों में 30 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। आयरलैंड के लिए मार्क अडायर, ग्राहम ह्यूम और बेंजामिन व्हाइट ने 1-1 विकेट लिया।
IRE vs PAK: पाकिस्तान की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-
Babar Azam is not a good captain..?
A big slap on haters faces..✌️😁
Most successful t20 Captain The one & only king Babar Azam 👑🇵🇰
Pakistan's pride 👑 🇵🇰 💗 #PAKvsIRE #BabarAzam#PakistanCricket pic.twitter.com/hZBTevMRTc
— alizay56 (@alizayyyy56) May 12, 2024
Babar azam insecure fans! they will put pct behind when it comes to babar azam https://t.co/md4BQuaysk
— 𝗙𝗔𝗧𝗜𝗛 (@FATIH_says) May 12, 2024
Congratulations babar azam keep shining king 🤴 #PAKVIRE https://t.co/c6U6R6FgKw
— kashif farid (@kash8778) May 12, 2024
Hold this – Haters of Babar Azam 🥵#PAKvIRE #PAKvsIRE #BabarAzam pic.twitter.com/ZbyMsiWtnw
— HARIS KHAN (@harryXbabar) May 12, 2024
Here come Mr Captain Babar Azam with 45 wins in T20 …. #BabarAzam #BabarAzam pic.twitter.com/nchrneCtEY
— ROHit SharmaFan (@ahmaad964) May 12, 2024
https://twitter.com/taz_jaat/status/1789735698716602772