पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने सुनील गावस्कर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने सुनील गावस्कर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर आज अपना 74वां जन्मदिन बना दिया था।

Irfan Pathan And Sunil Gavaskar (Photo Source: Twitter)
Irfan Pathan And Sunil Gavaskar (Photo Source: Twitter)

दुनियाभर में लिटिल मास्टर नाम से मशहूर भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर आज अपना 74वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर फैंस से लेकर क्रिकेट जगत के हस्तियां भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रही हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने भी सुनील गावस्कर को जन्मदिन की बधाई खास अंदाज में दी है।

दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सुनील गावस्कर को बधाई देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है और उनकी जमकर तारीफ की है। बता दें इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुनील गावस्कर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।

आपका ये कैचिंग कुछ युवाओं को शर्मसार कर देगी- इरफान पठान 

बता दें इरफान पठान ने सुनील गावस्कर की फील्डिंग करते हुए वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा कि, हमारे पहले बैटिंग लीजेंड सुनील गावस्कर सर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप हमेशा ही फिट रहें। वैसे आपका ये कैचिंग कुछ युवाओं को शर्मसार कर देगी, #happybirthday’, बता दें उनके इस वीडियो पर फैंस भी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को अपने ट्विटर पर भी शेयर किया है।

 

साथ ही फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए सुनील गावस्कर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं अगर सुनील गावस्कर की क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने मार्च 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में 125 टेस्ट मैच और 108 ODI इंटरनेशनल मैच खेले। इतना ही नहीं उन्होंने कई रिकॉर्ड्स तोड़ें और कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराएं।

बता दें अपनी रिटायरमेंट के समय उन्होंने 108 ODI मैचों में 35.13 की औसत से 3092 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 27 अर्द्धशतक शामिल थे। वहीं टेस्ट में, उन्होंने जेफ्री बॉयकॉट (8114 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा और इस फॉर्मेट में सबसे अधिक रन (10,122 रन) बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

हालांकि बाद में यह रिकॉर्ड एलन बॉर्डर ने तोड़ा, जिन्होंने 11,174 रनों के साथ अपना क्रिकेट करियर समाप्त किया। उन्होंने डॉन ब्रैडमैन के 29 शतकों की संख्या को भी पीछे छोड़ दिया। गावस्कर ने अपना करियर 34 शतकों के साथ समाप्त किया, जिसे बाद में यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (51 शतक) ने तोड़ा।

यहां पढ़ें : Ashes 2023: डेमियन फ्लेमिंग ने Marnus Labuschagne के संघर्ष के पीछे के चौंकाने वाले कारण का खुलासा किया

close whatsapp