मुंबई की लगातार हार देख रोहित-ईशान किशन के आंसू निकले क्या? - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई की लगातार हार देख रोहित-ईशान किशन के आंसू निकले क्या?

ड्रेसिंग रूम में मुंबई की हार होती देख खामोशी छा गई।

Rohit Sharma And Ishan Kishan (Image Credit- Twitter)
Rohit Sharma And Ishan Kishan (Image Credit- Twitter)

आईपीएल में मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा और सबसे ज्यादा रकम में बिके खिलाड़ी ईशान किशन कुछ नहीं कर पा रहे हैं, टीम हर मैच में हार की कहानी लिख रही है और सभी खिलाड़ी बस टीम को हारता हुए देख रहे हैं। कल रात LSG के खिलाफ हुए मैच में भी रोहित की कप्तानी वाली मुंबई टीम हार गई, जिसके बाद टीम का एक बार फिर से प्लेऑफ में जाने का सपना टूट गया। वहीं इस मैच के दौरान ईशान किशन और रोहित शर्मा का चेहरा देखने लायक था।

मुंबई टीम के हाल पर ईशान किशन-रोहित को रोना आया?

इस बार 10 टीमों के साथ शुरू हुए आईपीएल में किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि, मुंबई टीम का हाल ऐसा होगा। लीग की सबसे सफल टीम मुंबई है, लेकिन इस सीजन में टीम ने अंक तालिका में सबसे नीचे से टॉप किया है। जी हां, रोहित की सेना अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है, जिसके बाद टीम अंत तालिका पर 10वें नंबर पर ही है। वहीं कल भी मुंबई के फैन्स को बड़ा झटका लगा और मुंबई को LSG ने हरा दिया, इस दौरान पूरी टीम चुप थी बस।

*ड्रेसिंग रूम में मुंबई की हार होती देख खामोशी छा गई।
*ईशान किशन और रोहित शर्मा बैठे हुए थे एक दम उदास।
*रोहित शर्मा और ईशान का रोने जैसे हो गया था चेहरा।
*दोनों ही बल्लेबाज लगातार हो रहे हैं हर मैच में फ्लॉप।

टीम की हुई लगातार 8वीं हार

जी हां, मुंबई टीम की लगातार 8वीं हार हुई है, इसे पढ़ने के बाद किसी को भरोसा नहीं होता। लेकिन रोहित की सेना का फ्लॉप प्रदर्शन अंक तालिका बता रही, सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली मुंबई टीम का ये हाल होगा ये किसी ने भी नहीं सोचा था। वहीं अब सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा, ईशान किशन, बुमराह सहित कई खिलाड़ी को खराब प्रदर्शन के लिए ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही मुंबई टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है।

close whatsapp