IND vs SL: महत्वपूर्ण मुकाबले में एक बार फिर इशान किशन बड़ा स्कोर बनाने में रहे नाकाम, फैंस ने किया जमकर ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SL: महत्वपूर्ण मुकाबले में एक बार फिर इशान किशन बड़ा स्कोर बनाने में रहे नाकाम, फैंस ने किया जमकर ट्रोल

इस महत्वपूर्ण टी-20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Ishan Kishan (Pic Source-Twitter)
Ishan Kishan (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और श्रीलंका के बीच सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें, इस महत्वपूर्ण टी-20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

जहां एक तरफ इस तीसरे टी-20 में भारत में अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया वहीं श्रीलंका ने भानुका राजपक्षे की जगह अविष्का फर्नांडो को प्लेइंग XI में शामिल किया।

जहां एक तरफ भारत ने पहला टी-20 2 रन से अपने नाम किया था वहीं दूसरे टी-20 में श्रीलंका ने 16 रन से जीत दर्ज की थी। तीसरे टी-20 की बात की जाए तो विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और मात्र 2 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

बता दें, इशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा चुके तीसरे वनडे मुकाबले में दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया था। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज की बात की जाए तो इशान किशन इस सीरीज में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने पहले टी-20 में 29 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाए थे।

वहीं दूसरे टी-20 में वो मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। सभी लोगों को तीसरे टी-20 में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज से काफी उम्मीदें थी लेकिन वो उनकी उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए।

इशान किशन के आउट होने पर तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/drvipinspeaks/status/1611718816375136256?s=20&t=i0M7G3eJZk4-i696hbziaQ

https://twitter.com/StigerOfficial/status/1611723006870716421?s=20&t=i0M7G3eJZk4-i696hbziaQ

https://twitter.com/Aarohi_pate1/status/1611722581312430080?s=20&t=i0M7G3eJZk4-i696hbziaQ

बता दें, दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। भारतीय टीम ने अभी तक काफी अच्छी शुरुआत की है और वो इसी को आगे भी जारी रखना चाहेगी।

इस टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमों को आपस में तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज भी खेलनी है जो 10 जनवरी से शुरू होगी।वनडे सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल वापसी कर रहे हैं। पहला वनडे गुवाहाटी में खेला जाएगा जबकि दूसरा वनडे 12 जनवरी को कोलकाता में होगा। तीसरा वनडे 15 जनवरी को तिरुवंतपुरम में खेला जाएगा।

close whatsapp