Ishan Kishan का ये वीडियो देखने के बाद, पंत और जुरेल को थोड़ी टेंशन जरूर हो जाएगी
Ishan Kishan ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है।
अद्यतन - नवम्बर 21, 2024 6:22 अपराह्न

Ishan Kishan को टीम इंडिया से खेले करीब 1 साल हो गए हैं, ऐसे में ये खिलाड़ी फिर से भारतीय टीम की जर्सी पहनने के लिए कड़ी मेहनत करने में लगा है। जिसका नजारा ईशान किशन ने सोशल मीडिया के जरिए दिखाया है और इसी कड़ी में उन्होंने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है इंस्टग्राम पर।
सुनील गावस्कर ने क्या बोला Ishan Kishan को लेकर?
MI टीम ने Ishan Kishan का साथ छोड़ दिया है, जिसके बाद इस विकेटकीपर-बल्लेबाज पर मेगा ऑक्शन में करोड़ों की रकम लगना तय माना जा रहा है। इस बीच सुनील गावस्कर ने ईशान किशन को लेकर बयान दिया है, जो उनके मेगा ऑक्शन से जुड़ा है । गावस्कर ने कहा कि दिल्ली टीम एक अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश में है और ऐसे में DC टीम ऑक्शन में ईशान किशन को टारगेट कर सकती है।
Ishan Kishan ने ये वीडियो पंत और जुरेल के लिए डाला है क्या?
*Ishan Kishan ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया एक वीडियो।
*वीडियो में ईशान MCC में रेड बॉल से कैच प्रैक्टिस करते हुए नजर आए।
*ईशान ने पकड़े गजब के कैच, टीम इंडिया में वापसी के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत।
*उन्होंने कैप्शन में ग्लव्स वाली इमोजी डालकर लिखा- Progress over perfection
Ishan Kishan के इस वीडियो पर डालते हैं एक नजर
साथी खिलाड़ियों के साथ ईशान की तस्वीर
टीम इंडिया से बाहर होते ही सारे टूर्नामेंट खेले इस खिलाड़ी ने
ईशान किशन को BCCI से पंगा लेने भारी पड़ गया था, जिसके बाद उनकी टीम इंडिया और बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से छुट्टी हो गई थी। साथ ही उन्होंने बार-बार बोलने के बाद भी घरेलू क्रिकेट नहीं खेला था, जिसके बाद ईशान को इस साल एक भी बार भारतीय टीम में नहीं चुना गया। ऐसे में इस खिलाड़ी को हर एक घरेलू टूर्नामेंट खेलना पड़ा, जहां ईशान ने Buchi Babu टूर्नामेंट के अलावा Duleep Trophy और रणजी ट्रॉफी खेली थी। साथ ही उन्होंने इंडिया ए टीम से ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी किया था, अब देखना अहम होगा की किस सीरीज के जरिए ईशान सीनियर टीम इंडिया में वापसी करते हैं।