अब इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, कहा-अगले दो महीने तक मैं अब... - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, कहा-अगले दो महीने तक मैं अब…

अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में काउंटी क्रिकेट से अपना नाम वापस ले लिया है।

Ajinkya Rahane (Photo Source: Twitter)
Ajinkya Rahane (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने काउंटी क्रिकेट को लेकर बड़ा फैसला किया है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में काउंटी क्रिकेट से अपना नाम वापस ले लिया है। बता दें कि वह लीसेस्टरशायर टीम की ओर से खेलने वाले थे, लेकिन रहाणे ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके पीछे का बड़ा कारण बताया है।

वह फिलहाल अपने फिटनेस पर काम करना चाहते हैं और इस कारण से ही उन्होंने काउंटी क्रिकेट नहीं खेलने का फैसला किया है। बता दें कि अजिंक्य रहाणे हाल ही में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में नजर आए थे। हालांकि, इस सीरीज में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे।

वहीं अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर अजिंक्य रहाणे ने ट्वीट कर लिखा कि, पिछले चार महीने से मैं काफी चुनौतीपूर्ण क्रिकेट खेल रहा था और उसमें काफी मेहनत भी लगी। ऐसे में अब मैं अपनी बॉडी को दोबारा रिफ्रेश करना चाहता हूं ताकि आने वाले डोमेस्टिक सीजन के लिए मैं पूरी तरह से तैयार रहूं।

मुंबई का हर एक लेवल पर प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है- अजिंक्य रहाणे 

उन्होंने आगे लिखा कि, मुंबई का हर एक लेवल पर प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। लेकिन अब मैं अगले दो महीने तक अपनी फिटनेस पर काम करुंगा ताकि अक्टूबर से शुरु होने वाले डोमेस्टिक सीजन के लिए मैं पूरी तरह से अपना बेस्ट दे सकूं। इस कारण से ही मैंने लीसेस्टरशायर के साथ काउंटी क्रिकेट नहीं खेलने का फैसला किया है। मैं भारत के डोमेस्टिक सीजन की तैयारी करना चाहता हूं।

रहाणे ने ट्वीट कर लिखा कि, दरअसल लीसेस्टरशायर मेरे साथ नियमित तौर पर संपर्क में है और बदलती स्थिति को अच्छी तरह से समझते हैं और मुझे भविष्य में उनके साथ अपने संबंधों को रिन्यू करने की उम्मीद है। बता दें फिलहाल रहाणे अपनी फिटनेस फिर से हासिल करने और दिसंबर में शुरू होने वाले भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में जगह बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

यहां पढ़ें: पहली बार इस सीरीज में खेलेंगे पाकिस्तान के रिटायर्ड प्लेयर्स, कई दिग्गज खिलाड़ी होंगे इसका हिस्सा

close whatsapp