पहली बार इस सीरीज में खेलेंगे पाकिस्तान के रिटायर्ड प्लेयर्स, कई दिग्गज खिलाड़ी होंगे इसका हिस्सा
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से इस लीग के लिए मंजूरी मिल गई है, बता दें इसकी शुरुआत साल 2020 के मार्च में हुई थी।
अद्यतन - अगस्त 5, 2023 4:28 अपराह्न

पाकिस्तान क्रिकेट टीम जल्द ही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में पहली बार हिस्सा लेगी। दरअसल इस लीग का तीसरा सीजन अगले महीने खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कई दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे। दरअसल इस लीग के पहले दो सीजन भारत में खेले गए थे और अब इस लीग का अगला सीजन इंग्लैंड में खेला जाएगा।
बता दें ESPN Cricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से इस लीग के लिए मंजूरी मिल गई है। बता दें इसकी शुरुआत साल 2020 के मार्च में हुई थी। हालांकि 2020 में COVID-19 केस बढ़ने के कारण उद्घाटन संस्करण को बीच में ही रोक दिया गया था। लेकिन फिर इसकी शुरुआत साल 2021 से हुई। दरअसल इसमें कई पूर्व खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।
वहीं इस साल इस लीग में 9 टीमें हिस्सा लेंगी, पिछले सीजन 8 टीमें शामिल थी। दरअसल पहले सीजन में भारत, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स खेले थे। बता दें दूसरा सीज़न भारत के चार शहरों – कानपुर, इंदौर, देहरादून और रायपुर में खेला गया। वहीं दूसरे सीजन में भारत श्रीलंका के खिलाफ फाइनल जीतने में सफल रहा। दरअसल इस लीग के दोनों सीजन में इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था।
यह लीग सितंबर की शुरुआत से लगभग तीन सप्ताह तक खेली जाएगी
हालांकि तीसरे सीज़न के लिए तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि लीग सितंबर की शुरुआत से लगभग तीन सप्ताह तक खेली जाएगी। बता दें इस टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पठान, ड्वेन स्मिथ, केविन पीटरसन, सनथ जयसूर्या, शेन वॉटसन, ब्रेट ली, तिलकरत्ने दिलशान, सनथ जयसूर्या और थिसारा परेरा जैसे कुछ वनडे और टी20 विश्व कप विजेता शामिल होंगे।
वहीं ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स, मखाया एंटिनी, रॉस टेलर और कई अन्य क्रिकेट के दिग्गजों ने इस लीग में भाग लिया, जिसने लीग की शुरुआत के बाद से इसकी लोकप्रियता को कई गुना बढ़ा दिया है। अब वहीं पाकिस्तान के शामिल होने से, टूर्नामेंट पर निश्चित रूप से अधिक निगाहें होंगी। खासकर फैंस को भारत- पाकिस्तान मैच का इंतजार रहेगा।
यहां पढ़ें: शार्दुल ठाकुर ने World Cup को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- मेरे लिए यह सोचना गलत होगा अगर मुझे……