स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र को लेकर रखा अपना पक्ष - क्रिकट्रैकर हिंदी

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र को लेकर रखा अपना पक्ष

13 फरवरी को महिला प्रीमियर लीग का ऑक्शन मुंबई के जिओवर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा।

Harmanpreet Kaur and Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter)
Harmanpreet Kaur and Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter)

13 फरवरी को महिला प्रीमियर लीग का ऑक्शन मुंबई के जिओवर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। 1525 खिलाड़ियों में 409 खिलाड़ियों को इस पहले सत्र में शॉर्टलिस्ट किया गया है।

409 खिलाड़ियों में 246 भारतीय हैं जबकि 163 विदेशी खिलाड़ी हैं और आठ एसोसिएट देशों के खिलाड़ी। कुल 202 कैप्ड खिलाड़ी हैं और 199 अनकैप्ड खिलाड़ी।

BCCI महिला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की है जिसमें भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि, ‘यह गेम चेंजर होगा और सिर्फ भारतीय महिला क्रिकेट में ही नहीं बल्कि दुनिया के क्रिकेट में भी क्यूंकि यह पहली बार होने जा रहा है।’

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने भी बताया कि कैसे वो IPL को देखते-देखते बड़ी हुई है और यह भी कहा कि महिला प्रीमियर लीग काफी शानदार टूर्नामेंट होने वाला है। उन्होंने कहा कि, ‘यह मेरे लिए काफी बड़ी चीज है और हम सब महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन के लिए काफी उत्साहित हैं। हमने हमेशा पुरुषों का IPL देखा है और अब हम इस शानदार टूर्नामेंट के लिए काफी उत्साहित हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’

हमें खुद नहीं पता कितने उत्साहित मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं:जेमिमा रोड्रिगेज

भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज ने कहा कि, ‘आपको नहीं पता कब क्या हो सकता है। कई शानदार टैलेंटेड खिलाड़ी देखने को मिलेंगे और साथ ही काफी बेहतरीन मुकाबले भी। यहां से आत्मविश्वास और बढ़ेगा। यह हमारी टीम को भी एक नए स्तर में काफी मदद करेगा। मुकाबले का शुरू होने का हम सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’

इंग्लैंड टीम की बल्लेबाज ऑलराउंडर नेटली स्किवर ने कहा कि, ‘ मुझे लगता है कि यह महिला क्रिकेट में एक और बड़ी चीज होने वाली है। यह वो शुरुआत है जो महिला क्रिकेट के लिए बेहद जरूरी है। हमने काफी सालों तक पुरुष क्रिकेट देखा है और अब तमाम लोग महिला क्रिकेट को भी एक उच्च स्तर में देखेंगे।’

Watch Here: WPL Auction Live Updates

close whatsapp