IND vs ENG: 41 साल के एंडरसन के सामने अभी भी फूल जाते हैं कप्तान रोहित के हाथ-पांव, फिर हुए क्लीन बोल्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: 41 साल के एंडरसन के सामने अभी भी फूल जाते हैं कप्तान रोहित के हाथ-पांव, फिर हुए क्लीन बोल्ड

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में काफी अच्छी शुरुआत की और भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों को जल्द से जल्द वापस पवेलियन की राह दिखाई।

IND vs ENG (Pic Source-Twitter)
IND vs ENG (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। इस मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को बोल्ड कर अपनी टीम को जबरदस्त वापसी दिलाई।

बता दें, भारत ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सभी विकेट खोकर 396 रन बनाए थे जिसके बाद इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 253 रन पर ऑलआउट हो गया। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में काफी अच्छी शुरुआत की और भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों को जल्द से जल्द वापस पवेलियन की राह दिखाई। रोहित शर्मा दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 21 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 13 रन पर आउट हो गए।

भारत की दूसरी पारी के सातवें ओवर में जेम्स एंडरसन ने रोहित शर्मा को बेहतरीन गेंद फेंकी जिसको भारतीय कप्तान डिफेंड करना चाह रहे थे लेकिन गेंद पिच पर गिरने के बाद तुरंत स्विंग हुई और ऑफ स्टंप पर जा लगी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी यकीन नहीं हो रहा था कि कैसे वो बोल्ड हो गए।

यह रही वीडियो:

दूसरे टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल भी दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और 17 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनका विकेट भी जेम्स एंडरसन ने अपने नाम किया। भारतीय टीम को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है। इंग्लैंड की ओर से टीम की पहली पारी में कप्तान बेन स्टोक्स ने 47 रन बनाए थे जबकि सलामी बल्लेबाज Zak Crawley ने 76 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 45 रन देकर 6 विकेट झटके जबकि कुलदीप यादव ने तीन विकेट अपने नाम किए। एक विकेट अक्षर पटेल ने हासिल किया। 5 मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड इस समय 1-0 से आगे है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?