Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की Evening न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जनवरी 21- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

(Photo Source: X/Twitter)
(Photo Source: X/Twitter)

1) IND vs ENG: इंग्लैंड को बड़ा झटका, हैरी ब्रूक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर

इंग्लैंड के उभरते बल्लेबाज हैरी ब्रूक भारत के खिलाफ हैदराबाद में 25 जनवरी से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को जारी बयान में कहा कि यह बल्लेबाज निजी कारणों से तत्काल प्रभाव से स्वदेश लौटेगा। ब्रूक पिछले कुछ समय में इंग्लैंड के लिए मैच विनर साबित हुए हैं। टेस्ट से लेकर वनडे और टी20, तीनों में ही उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) ‘तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खेलना मेरा सपना है’, कुमार कुशाग्र ने भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की

झारखंड के 19 वर्षीय क्रिकेटर कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) ने भारत ए की टीम में शामिल होने के बाद सुर्खियां बटोरी हैं। पालम एयर फोर्स ग्राउंड में चल रहे रणजी ट्रॉफी 2024 सीजन में सर्विसेज के खिलाफ उन्होंने जोरदार पारी खेलते हुए शतक लगाया है। कुशाग्र ने 218 गेंदों में 132 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)

3) क्रिकेट का मैदान भी हुआ राममय, शतक लगाने के बाद KS Bharat ने प्रभु राम को किया समर्पित, वीडियो आया सामने

पूरा देश इस वक्त राममय है और अयोध्या में श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग रामभक्ति में डूबे हुए हैं। क्रिकेट जगत से भी कई हस्तियां राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा में 22 जनवरी को शामिल होंगे। वहीं इससे पहले शनिवार को भारतीय क्रिकेटर केएस भरत ((Srikar Bharat) ने शानदार शतक लगाया, जिसे उन्होंने श्रीराम को समर्पित कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

4) ‘शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच संबंध ठीक नहीं थे’ मिस्बाह उल हक ने एक पुरानी वीडियो में किया था खुलासा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने हाल में ही 20 जनवरी को एक्टर सना जावेद (Sana Javed) से शादी रचाई है। गौरतलब है कि उन्होंने इससे पहले भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से साल 2010 में शादी की थी। शोएब की यह तीसरी शादी है और सानिया के परिवार का कहना है कि शोएब ने यह शादी करने से पहले उनकी बेटी से तलाक ले लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) रणजी ट्रॉफी 2024: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा ने हासिल की खास उपलब्धि, किया ये खास कारनामा

वडोदरा क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) स्टेडियम में चेतेश्वर पुजारा सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी के तीसरे दौर के मुकाबले के दौरान फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20,000 रन बनाने वाले प्लेयर बने। इस माइलस्टोन तक पहुंचने के लिए एक प्रभावशाली अर्धशतक बनाकर अपनी बल्लेबाजी स्किल का प्रदर्शन किया। वो ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6) क्रिकेट करियर को बचाने के लिए पाकिस्तान छोड़ने वाली खबरों पर Sarfaraz Ahmed ने किया बड़ा खुलासा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) ने क्रिकेट करियर के लिए पाकिस्तान छोड़ इंग्लैंड बसने वाली खबरों पर बड़ा बयान दिया है। सरफराज का कहना है कि वह इस बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया को ऐसी खबरों को चलाने से पहले सोच लेना चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)

7) “वो कमबैक किंग हैं”- विराट कोहली की तारीफ में बड़ी बात कह गए आकाश चोपड़ा

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली को कमबैक किंग कहा है। उनका मानना है कि जिस तरह से खराब फॉर्म के बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है, उसके लिए उन्हें कमबैक किंग कहना गलत नहीं होगा। कोहली ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की जो उतना अच्छा नहीं रहा था और 2014 में इंग्लैंड के अपने पहले टेस्ट क्रिकेट वाले दौरे में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। (पढ़ें पूरी खबर)

8) शुभमन गिल की बहन के साथ नजर आई ‘भाभी’ Sara Tendulkar, कैमरा देखते ही छुपाने लगी चेहरा

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और Sara Tendulkar की प्रेम कहानी अब सबके सामने आती जा रही है, ये कपल अपने रिश्ते को छुपाने की काफी कोशिश कर रहा है। लेकिन मीडिया के कैमरों के आगे कुछ नहीं छुपता है, ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है और दोनों के रिश्ते पर अब तो पक्की मुहर लग गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) गलती से पाकिस्तान टीम ने जीत की अपने नाम, दूसरी ओर कीवी टीम ने किया सीरीज जीतने का काम

नए साल में भी पाकिस्तान टीम के लिए कुछ भी नहीं बदला है, जहां ये टीम लगातार हार रही है और खिलाड़ी घटिया से घटिया प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं। वहीं कीवी टीम के खिलाफ हुई सीरीज भी इस टीम के हाथ से निकल गई है, लेकिन शाहीन की कप्तानी वाली टीम का सूपड़ा साफ होने से बच गया। (पढ़ें पूरी खबर)

10) Mayank Agarwal फिर दे रहे हैं टीम इंडिया में दस्तक, शतक पर शतक ठोक रहा है बल्लेबाज

कुछ समय पहले तक Mayank Agarwal टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में अपना बेस्ट दे रहे थे, लेकिन कुछ खराब पारियों ने उनकी टीम से छुट्टी कर दी। लेकिन उसके बाद भी ये बल्लेबाज हार नहीं मान रहा है और घरेलू क्रिकेट में एक के बाद एक शानदार पारियां खेल रहा है, साथ ही नेशनल सेलेक्टर्स को अपना दम दिखा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp