इधर Jasprit Bumrah ने दिखाई अपनी तैयारी, उधर पंत का भी मेजबानों को डराने का काम है जारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

इधर Jasprit Bumrah ने दिखाई अपनी तैयारी, उधर पंत का भी मेजबानों को डराने का काम है जारी

Jasprit Bumrah ने गेंदबाजी अभ्यास की रील वीडियो की इंस्टा पर शेयर।

Jasprit Bumrah And Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Jasprit Bumrah And Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

BGT के पहले टेस्ट मैच में Jasprit Bumrah टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, ऐसे में ये खिलाड़ी इस जिम्मेदारी के अलावा अपनी गेंदबाजी पर भी पूरा फोकस करेगा। दूसरी ओर सीरीज का आगाज होने से पहले बुमराह ने अपनी तैयारियों की झलक दिखाई है, वहीं ऋषभ पंत की खुशी भी एक रील वीडियो के जरिए देखने को मिली है।

पत्रकार के साथ Jasprit Bumrah किया मजाक

वहीं टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले कप्तान Jasprit Bumrah ने मीडिया के सवालों का सामना किया, इस दौरान एक मजाकिया चीज देखने को मिली। दरअसल एक पत्रकार ने गेंदबाज से सवाल किया कि-एक मीडियम पेस ऑलराउंडर के रूप में भारत की कप्तानी करना कैसा लगता है। इस पर बुमराह ने हंसते हुए कहा कि- यार, मैं 150 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी कर सकता हूं, कम से कम आप तेज गेंदबाज कप्तान तो कहते।

Jasprit Bumrah और ऋषभ बेकरार हैं ऑस्ट्रेलिया पर वार करने लिए

*Jasprit Bumrah ने गेंदबाजी अभ्यास की रील वीडियो की इंस्टा पर शेयर।
*रील के जरिए बुमराह ने दिखाई अपनी तैयारी और दिखे काफी उत्साहित।
*तो पंत ने भी बल्लेबाजी और कैच प्रैक्टिस की रील वीडियो पोस्ट की है आज।
*उनकी रील के कैप्शन में लिखा है-Less than 24 hours to go..।

Jasprit Bumrah ने रील वीडियो के जरिए दिखाया अपना उत्साह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

पंत भी हद से ज्यादा उत्साहित हैं टेस्ट सीरीज के लिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

बुमराह ने किया विराट कोहली का बचाव

कुछ समय पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश और कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी, इस दौरान विराट कोहली बल्लेबाजी में सुपर फ्लॉप रहे थे। वहीं अब मीडिया के सामने बुमराह ने विराट कोहली का बचाव किया है, साथ ही उन्होंने कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया। बुमराह ने कहा कि- मुझे कोहली को कोई इनपुट देने की जरूरत नहीं है, मैंने उनकी कप्तानी में डेब्यू किया था। आगे बुमराह ने कहा कि-एक सीरीज में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, लेकिन उसके बाद भी कोहली आत्मविश्वास से लबरेज रहते हैं। वैसे अब देखना अहम होगा की ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर कोहली का बल्ला कितना चलता है।

close whatsapp