जसप्रीत बुमराह की 'ब्रह्मास्त्र' ने ओली पोप की पारी का किया अंत, तेज गेंदबाज ने रूट को बनाया 8वीं बार शिकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

जसप्रीत बुमराह की ‘ब्रह्मास्त्र’ ने ओली पोप की पारी का किया अंत, तेज गेंदबाज ने रूट को बनाया 8वीं बार शिकार

जसप्रीत बुमराह ने बैक-टू-बैक ओवर में विकेट चटकाए

 

IND vs ENG (Image Credit- Twitter X)
IND vs ENG (Image Credit- Twitter X)

विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय पारी के जवाब में मेहमान टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं हुई है। जसप्रीत बुमराह ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते हुए इंग्लैंड को चौथा झटका दिया है।

जसप्रीत बुमराह ने 26वें ओवर में जो रूट को शुभमन गिल के हाथों स्लिप में लपकवाया। दरअसल, बुमराह की ऑफ साइड की उछाल लेती हुई गेंद को रूट ने खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेती हुई पहली स्लिप में तैनात शुभमन गिल के हाथों में गई। इस तरह भारतीय तेज गेंदबाज ने रूट को 8वीं बार अपना शिकार बनाया।

वहीं इसके बाद बुमराह ने अपने अगले ओवर में पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले ओली पोप को एक बेहतरीन यॉर्कर पर चारों खाने चित्त कर दिया। 28वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बुमराह ने अद्भुत गेंद डालते हुए पोप को क्लीन बोल्ड कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। टेस्ट में बुमराह ने ओली पोप को 5वीं बार आउट किया है।

यहां देखें वीडियो

 

अब तक हुए मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने सभी विकेट खोकर अपनी पहली पारी में 396 रन बनाए। युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जमाते हुए इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया। उन्होंने 290 गेंदों में 19 चौके और 7 छक्के की मदद से 209 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा अन्य कोई भारतीय बल्लेबाज 35 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया।

इंग्लैंड के लिए लगभग सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जेम्स एंडरसन के 3 विकेट लेने के साथ रेहान अहमद और शोएब बशीर की स्पिन जोड़ी ने भी 3-3 विकेट हासिल किए। वहीं टॉम हार्टले को एक विकेट मिला।

वहीं भारत के जवाब में इंग्लैंड ने खबर लिखे जाने तक 155 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 24* और बेन स्टोक्स 5* क्रीज पर जमे हुए हैं।

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?