12 साल बाद जयदेव उनादकट की भारतीय टीम में हुई वापसी, तमाम प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

12 साल बाद जयदेव उनादकट की भारतीय टीम में हुई वापसी, तमाम प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए दी अपनी प्रतिक्रिया

हाल ही में संपन्न हुए विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में जयदेव उनादकट ने 10 मुकाबलों में 19 विकेट झटके थे।

Jaydev Unadkat (Pic Source-Twitter)
Jaydev Unadkat (Pic Source-Twitter)

सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट भारतीय टेस्ट टीम में 12 साल के बाद अपनी वापसी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में चोटिल तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जगह टीम में शामिल किया गया है। यह टेस्ट सीरीज 14 दिसंबर से चट्टोग्राम में शुरू हो रही है।

बता दें, हाल ही में संपन्न हुए विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में जयदेव उनादकट ने 10 मुकाबलों में 19 विकेट झटके थे। वो टूर्नामेंट के इस सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उनकी गेंदबाजी की बदौलत सौराष्ट्र ने 2022 सत्र को अपने नाम किया।

जयदेव उनादकट ने अभी तक 116 लिस्ट ए मुकाबलों में 168 विकेट चटकाए हैं, जबकि 96 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में उनके नाम 353 विकेट दर्ज हैं। बांग्लादेश में होने वाली दो टेस्ट सीरीज में भी वो अपने इस फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

तमाम भारतीय प्रशंसक भी जयदेव उनादकट की इस वापसी से काफी खुश हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपनी खुशी जाहिर की।

भारत के लिए सात वनडे मुकाबले खेल चुके हैं जयदेव उनादकट

बता दें, जयदेव उनादकट ने भारत के लिए सात वनडे और दो टी-20 मुकाबले खेले हैं लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने की वजह से वो टीम से बाहर हो गए। उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी-20 मुकाबला 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 2 विकेट झटके थे।

उम्मीद लगाई जा सकती है कि उनादकट को टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिले। उन्होंने अभी तक भारत के लिए एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं खेला है।

उनके अलावा इंडिया ए टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरण को भी रोहित शर्मा की जगह बैकअप ओपनर के तौर पर चुना गया है। बता दें, ईश्वरण ने बांग्लादेश ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मुकाबले में दो शतक जड़े थे।

वनडे सीरीज को भारत भले ही हार चुकी हो लेकिन टेस्ट सीरीज को वो अपने नाम करने मैदान पर उतरेगी।

https://twitter.com/AhmadCricket_7/status/1601504999116509184?s=20&t=WA-_HbTwcZGB2tFM1j6gkw

close whatsapp