Asian Games 2023 में गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज का बड़ा बयान आया सामने कहा- मैं इसे कभी भी... - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asian Games 2023 में गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज का बड़ा बयान आया सामने कहा- मैं इसे कभी भी…

आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलता है ये खिलाड़ी

Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल में ही चीन के हांगझोउ में खत्म हुए 19वें एशियन गेम्स में क्रिकेट स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया है। बता दें कि टीम इंडिया ने ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में ज्यादातर मुकाबलों में एकतरफा अंदाज में जीता। हालांकि, फाइनल मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका, जो अफगानिस्तान के साथ था, और इसके बाद भारत ने गोल्ड मेडल जीता।

दूसरी ओर, गोल्ड मेडल हासिल करने वाली इस टीम का हिस्सा वो खिलाड़ी थे, जिन्होंने भारत के लिए घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। तो वहीं इस टीम का हिस्सा रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। जितेश का कहना है कि वह इसे अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगे।

जितेश शर्मा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले जितेश शर्मा ने स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ एक इंटरव्यू में कहा- स्वर्ण पदक जीतने के बाद हमने जो टीम डिनर किया और उसके बाद की मजेदार रात, वह कुछ ऐसा है जिसे मैं अपने पूरे जीवन में कभी नहीं भूलूंगा। हम सभी एक साथ अपनी जिंदगी के अनुभवों को साझा कर रहे थे। यह एक जादुई समय था।

जितेश ने आगे कहा- एशियन गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना एक विशेष एहसास था। मैं अपने बचपन में HVPM (हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल) का हिस्सा रहा था, जहां बहुत सारे एथलीट आते थे और ट्रेनिंग लेते थे। मैंने उन सभी के साथ ट्रेनिंग भी ली है।

मैं एशियन गेम्स के महत्व को जानता हूं, क्योंकि यह करीब चार साल बात आयोजित होते हैं। फिर चाहे ये एथलेटिक्स गेम्स और पर्सनल गेम। हमें अपने कल्चर को एक-दूसरे के साथ आदान-प्रदान करने का मौका मिला। यह काफी मजेदार था।

ये भी पढ़ें- अब ओलंपिक में भी खेला जाएगा क्रिकेट, 128 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?