'जो सोने ना दे वो सपना.. 3 का ड्रीम...'- Adidas ने खास अंदाज में World Cup के लिए टीम इंडिया की जर्सी की लांच - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘जो सोने ना दे वो सपना.. 3 का ड्रीम…’- Adidas ने खास अंदाज में World Cup के लिए टीम इंडिया की जर्सी की लांच

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Virat Kohli Ravindra Jadeja Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)
Virat Kohli Ravindra Jadeja Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

ICC World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं मेजबान टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेपॉक में खेलेगी। आगामी वर्ल्ड कप (World Cup) 2023 के लिए नई जर्सी आज 20 सितंबर को Adidas द्वारा जारी कर दी गई है। खास Theme Song के साथ भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड कप (World Cup) 2023 की स्पेशल जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं।

World Cup 2023 के लिए नई जर्सी में टीम इंडिया का जोश है हाई

टीम इंडिया की नई जर्सी में कंधे के पास तीन White Stripes नजर आ रहे हैं, जो भारतीय झंडे के तीन रंग को दर्शा रहे हैं। वहीं बीसीसीआई के लोगो के साथ दो स्टार मौजूद है। जो 1983 और 2011 वर्ल्ड कप जीतने का प्रतीक है। Adidas ने इस World Cup Campaign का नाम ‘3 ka Dream’ रखा है। ‘3 ka Dream’ का अर्थ है भारत का तीसरा क्रिकेट वर्ल्ड कप।

Adidas ने ऑफिशियल प्रेस रिलीज में कहा है कि, ‘3 ka Dream एक बिलियन से अधिक फैंस को शब्द देता है।’ Adidas के स्पेशल वर्ल्ड कप (World Cup) गाने को रैपर रफ्तार ने अपनी आवाज दी है। गाने के वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी फैंस के साथ नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े- ‘दिल जश्न-जश्न बोले…’- World Cup 2023 का Anthem हुआ जारी, फैंस को जोश से भर देगी रणवीर सिंह की Energy..

यहां देखें वो वीडियो-

14 अक्टूबर को होगा पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला

2011 में जब वनडे वर्ल्ड कप भारत में आयोजित हुआ था, तब टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी अपने नाम की थी। इतने सालों बाद जब वर्ल्ड कप की भारत में वापसी हो रही है तो टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में वापस से ट्रॉफी उठाना चाहेगी।

वर्ल्ड कप 2023 का रोमांचक मुकाबला 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने हाल ही में एशिया कप 2023 की ट्रॉफी अपने नाम की है, टीम अपना फॉर्म इस टूर्नामेंट में भी बरकरार रखना चाहेगी।

close whatsapp