Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जून 12- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Rohit Sharma, Australia and Virat Kohli. (Image Source: ICC)
Rohit Sharma, Australia and Virat Kohli. (Image Source: ICC)

1. 10 साल का सूखा नहीं हुआ टीम इंडिया के लिए खत्म, इस बार ऑस्ट्रेलिया ने WTC Final में हराया

भारत ने साल 2013 से कोई भी ICC ट्रॉफी नहीं जीती हैं, और उम्मीद की जा रही थी कि रोहित शर्मा की टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) इस बार अपने नाम करने में कामयाब होगी, लेकिन एक बार फिर सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गई। ऑस्ट्रेलिया ने 11 जून को WTC 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को 209 रनों से मात देकर मेस अपने नाम किया, नतीजन भारत का ICC खिताब का सूखा अभी भी जारी है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

2. क्या अनुष्का शर्मा ने WTC 2023 Final में विराट कोहली के आउट होते ही चश्मे के पीछे छुपाए आंसू?

विराट कोहली WTC 2023 फाइनल में अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन स्कॉट बौलेंड की गेंद पर भारतीय दिग्गज चकमा खा गए, और स्टीव स्मिथ ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की, और इस तरह 49 रनों पर उनकी पारी का अंत हुआ। जिसके बाद अनुष्का शर्मा की स्टेडियम में मायूसी और हताशा वाली तस्वीरें वायरल हो गई। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

3. ऑस्ट्रेलिया को WTC का खिताब लेता देख टीम इंडिया का दिल टूटा, कमिंस की टीम जश्न के दौरान हुई बेकाबू

ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 के फाइनल में भारत को 209 रनों से मात देकर मेस पर अपना कब्जा कर लिया है। जब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को मेस दिया जा रहा था, तब सभी खिलाड़ी बेहद उत्साहित थे, और बेकाबू होकर जश्न मना रहे थे, तो वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ियों का चेहरा लटका हुआ नजर आया। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

4. संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर उठाए सवाल, कहा- ‘कोहली वह मौका कभी नहीं देते जो रोहित…….’

संजय मांजरेकर ने कहा रोहित शर्मा अक्सर पुल शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो जाते हैं। वह लगातार इस गलती को दोहरा रहे हैं। रोहित में एकाग्रता में कमी है, लेकिन कोहली के साथ यह समस्या नहीं है। दोनों खिलाड़ियों में बहुत अंतर हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

5. रोहित शर्मा ने WTC 2023 Final में भारत की हार का ठीकरा गेंदबाजों के सिर फोड़ा

कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की करारी हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा टीम इंडिया ने यहां तक पहुंचने में बहुत मेहनत की, लेकिन पहली पारी में ख़राब गेंदबाजी के चलते वह एक बार फिर ट्रॉफी नहीं जीत पाए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC 2023 Final में हार के बाद विराट कोहली की निराशा ने बटोरी सुर्खियां

ऑस्ट्रेलिया को जब WTC मेस सौंपा जा रहा था, उस दौरान पूरी भारतीय टीम निराश और दुखी थी, लेकिन विराट कोहली के चेहरे पर जो मायूसी थी उसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। दरअसल, ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के दौरान जब विराट कोहली मेस के पास गुजर रहे थे, उस समय उनकी भावनाएं छुपाए नहीं छुपी, क्योंकि वह पहले दो बार इस खिताब को हासिल कर चुके हैं, और अब वो ऐसा करने में दो बार असफल हुए हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

7. WTC 2023 Final में हार के बाद विराट कोहली ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल में भारत की करारी हार के बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है, जहां उन्होंने मौन रहने और स्ट्रेंथ को लेकर बात की है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

8. एमएस धोनी को आईसीसी खिताबों की जीत का पूरा श्रेय लेते देख खुश नहीं हैं हरभजन सिंह

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह, जो टी-20 वर्ल्ड कप 2007 और 2011 ODI वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे, इस बात से खुश नहीं है कि आईसीसी ट्रॉफी की जीत का श्रेय केवल एमएस धोनी को दिया जाता है। भज्जी ने कहा ऐसा दूसरे देशों में नहीं होता है, लेकिन भारत में जीत का श्रेय केवल कप्तान को दिया जाता है, क्योंकि बाकी के 10 खिलाड़ियों का जीत में कोई योगदान नहीं होता है।

9. WTC 2023 Final में भारत की हार के बाद सचिन तेंदुलकर ने रविचंद्रन अश्विन को ड्रॉप करने के फैसले पर उठाया सवाल

सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया को WTC 2023 फाइनल में भारत के खिलाफ जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा ऑस्ट्रेलिया इस मैच में पहले से ही जीत के लिए पसंदीदा था, लेकिन उन्हें आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं देने के पीछे का कारण बिलकुल भी समझ नहीं आया। तेंदुलकर ने कहा ऑस्ट्रेलिया के पास पांच बाएं-हाथ के बल्लेबाज थे, और टीम इंडिया ने अश्विन को मौका न देकर बहुत बड़ी गलती की।

10. भारत अपने ODI वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगा

अहमदाबाद कथित तौर पर आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में 15 अक्टूबर को ब्लॉकबस्टर भारत बनाम पाकिस्तान मैच की मेजबानी करेगा। ODI वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को खेला जाना हैं, जबकि भारत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 के मैच अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में खेलेगा।

close whatsapp