जस्टिन लैंगर अब नहीं देंगे ऑस्ट्रेलिया टीम को कोचिंग, अचानक छोड़ दिया पद - क्रिकट्रैकर हिंदी

जस्टिन लैंगर अब नहीं देंगे ऑस्ट्रेलिया टीम को कोचिंग, अचानक छोड़ दिया पद

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर दी लैंगर के फैसले की जानकारी।

SYDNEY, AUSTRALIA – JANUARY 07: Head Coach of Australia, Justin Langer. (Photo by Mark Evans/Getty Images)
Head Coach of Australia, Justin Langer. (Photo by Mark Evans/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट की दुनिया में इस समय भूचाल आ गया है, जहां इस भूचाल आने का कारण है जस्टिन लैंगर। जी हां, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से अब हर कोई हैरान है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम क्रिकेट के मैदान पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन अचानक आए लैंगर के फैसले ने साबित कर दिया है कि ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट में अभी कुछ भी सहीं नहीं चल रहा है।

जस्टिन लैंगर ने एक झटके में छोड़ दिया ऑस्ट्रेलिया टीम का कोच पद

इस समय क्रिकेट की दुनिया में ऑस्ट्रेलिया टीम एक बार फिर से अपने पुराने रंग में लौट रही है, जहां टीम हर सीरीज में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और विरोधी को हार का स्वाद चखा रही है। ऐसे में जस्टिन लैंगर के इस पद को अलविदा कहने के बाद से कई सवाल उठ रहे हैं और अब ये भी साफ हो गया है कि कुछ ना कुछ विवाद जरूर चल रहा है। फिलहाल इस फैसले को लेकर लैंगर की तरफ से कोई बयान नहीं आया है और सिर्फ अभी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस खबर की जानकारी साझा की है।

*क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर दी लैंगर के फैसले की जानकारी।
*पोस्ट के जरिए बताया गया, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया लैंगर का इस्तीफा मंजूर।
*जस्टिन लैंगर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप तक कोच के पद पर देखना चाहता था।
*जस्टिन लैंगर ने साल 2018 में संभाला था टीम के कोच का पद।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cricket Australia (@cricketaustralia)

लैंगर की कोचिंग रही शानदार

साल 2018 में जस्टिन ने ऑस्ट्रेलिया टीम का कोच पद संभाला था, जिसके बाद से टीम का प्रदर्शन शानदार चल रहा था। भले ऑस्ट्रेलिया टीम को भारत उनके घर में हराकर गया था, लेकिन उसके बावजूद भी टीम ने कई अहम खिताब अपने नाम किए थे। ऑस्ट्रेलिया टीम ने 2019 में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई और उसी साल एशेज को रीटेन किया। वहीं टीम ने 2021 का टी-20 वर्ल्ड कप जीता और हाल ही में 4-0 से एशेज सीरीज को अपने नाम किया।

close whatsapp