KKR आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर
कोलकाता नाइट राइडर्स प्वाइंट टेबल में टॉप पर है। KKR आईपीएल इतिहास में सबसे बेहतर नेट रन रेट वाली टीम बन गई है। इस सीजन खेले गए 14 मैचों में से 9 जीतकर वे 20 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर हैं। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14 में से 8 मैच जीतकर 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
आईपीएल में लीग मुकाबलों के बाद प्लेऑफ मुकाबलों में भी बारिश के खलल पड़ने की आशंका है। इस सीजन में अब तक 3 मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं। क्या आपने सोचा है कि ऐसे में अगर पहला क्वालीफायर भी बारिश के कारण रद्द हो जाए तो क्या होगा?
यह भी पढ़ें: KKR vs SRH Head to Head to Records
KKR सीधे फाइनल में कैसे पहुंच सकती है?
अगर पहला क्वालीफायर बारिश से बाधित होता है तो अंपायर सबसे पहले यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि मैच किसी तरह कम से कम 5 ओवर का खेला जा सके। हालाँकि, अगर बारिश लंबे समय तक जारी रहती है और मैच देर से शुरू होता है, तो अंपायर 5 ओवर के बजाय 1 ओवर का सुपर ओवर खेलने का फैसला करेंगे। अगर बारिश के कारण यह भी संभव नहीं हो सका और मैच रद्द कर दिया गया तो शीर्ष क्रम की टीम KKR बिना मैच खेले ही फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।
आईपीएल 2024 प्लेऑफ शेड्यूल:
क्वालीफायर-1: KKR vs SRH , 21 मई, अहमदाबाद
एलिमिनेटर: RR vs RCB, 22 मई, अहमदाबाद
क्वालीफायर-2: क्वालीफायर 1 हारने वाला बनाम एलिमिनेटर विजेता, 24 मई, चेन्नई
फाइनल – क्वालीफायर 1 विजेता बनाम क्वालीफायर 2 विजेता, 26 मई एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई
यह भी पढ़ें: IPL 2024 KKR vs SRH Dream 11 Qualifier 1
