IPL 2024 शुरू होने से पहले महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे केएल राहुल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024 शुरू होने से पहले महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे केएल राहुल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

KL Rahul (Pic Source-X)
KL Rahul (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल अपने परिवार के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से पहले उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर गए। उन्होंने वहां महाकाल के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

यही नहीं उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा। केएल राहुल चोटिल हो गए थे जिसकी वजह से उन्हें भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज के बीच में ही अपनी टीम का साथ छोड़ना पड़ा था। हालांकि अब केएल राहुल पूरी तरह से फिट है और इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अनुभवी खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

केएल राहुल इससे पहले भी महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आ चुके हैं लेकिन उस समय वो अपनी पत्नी अथिया शेट्टी के साथ यहां आए थे। हालांकि इस बार उन्हें अपने माता-पिता के साथ महाकाल के दर्शन करते हुए देखा गया।

यह रही केएल राहुल की दर्शन करते हुए वीडियो:

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में केएल राहुल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी छाप छोड़ी थी। अब इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी केएल राहुल जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। आईपीएल 2024 की शुरुआती मैच में केएल राहुल को सिर्फ बल्लेबाजी करते हुए ही देखा जाएगा जबकि विकेटकीपिंग किसी और खिलाड़ी को करते हुए देखा जा सकता है। केएल राहुल के आईपीएल में आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लखनऊ टीम ने कई शानदार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है और इस बार फ्रैंचाइज़ी काफी मजबूत नजर आ रही है। आगामी सीजन में सभी खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे। इस साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी खेला जाना है और केएल राहुल की निगाहें इस महत्वपूर्ण पर भी जरूर होगी।

close whatsapp