मैच बदला और मैदान बदला, लेकिन केएल राहुल का घटिया प्रदर्शन नहीं बदला
दूसरे टेस्ट मैच में भी बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे कप्तान केएल राहुल।
अद्यतन - Dec 23, 2022 10:41 am

टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है और इस टेस्ट मैच की कप्तानी भी केएल राहुल कर रहे हैं। लेकिन एक बार फिर से केएल ने अपने बल्ले से काफी निराश किया है, जिसके बाद ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है और फैन्स राहुल पर लगातार निशाना साध रहे हैं।
कुलदीप को नहीं मिला मौका, तो फैन्स को आया केएल राहुल पर गुस्सा
जी हां, पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट मैच में ड्रॉप कर दिया गया, जिसके बाद फैन्स केएल राहुल के इस फैसले पर भड़क गए और एक फिर से कप्तान को खरी-खोटी सुनाने का काम शुरू कर दिया।
रन बनाने की कला याद नहीं आ रही केएल राहुल को!
*दूसरे टेस्ट मैच में भी बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे कप्तान केएल राहुल।
*राहुल अपनी बल्लेबाजी के दौरान सिर्फ और सिर्फ 10 रन ही बना पाए।
*पहले टेस्ट मैच में भी इस खिलाड़ी का बल्ला रहा था पूरी तरह शांत।
*केएल को फैन्स ने किया बुरी तरह सोशल मीडिया पर ट्रोल।
भले ही बल्ले से रन ना आए, लेकिन केएल राहुल रील जरूर डालते हैं
जयदेव उनाडकट क्या बोले अपनी लंबी वापसी के बाद?
टीम इंडिया के पास है सूपड़ा साफ करने का मौका
दूसरी ओर टीम इंडिया के पास इस टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने का मौका है, जहां टीम इंडिया पहला टेस्ट मैच जीत चुकी और ये आखिरी टेस्ट मैच भी भारतीय टीम जीत जाती है तो टीम ये सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लेगी।