बल्लेबाज केएल राहुल ऐसे ही खेलते रहे, तो क्या होगा उनका फिर? - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाज केएल राहुल ऐसे ही खेलते रहे, तो क्या होगा उनका फिर?

बल्लेबाजी में कप्तान रोहित के साथ बतौर ओपनर आ रहे हैं केएल।

KL Rahul (Photo Source: Twitter)
KL Rahul (Photo Source: Twitter)

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाज केएल राहुल ओपन कर रहे हैं, लेकिन केएल अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। जिसके कारण टीम इंडिया को काफी नुकसान हो रहा है, साथ ही अब टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर भी टीम की चिंता बढ़ गई है।

बल्लेबाज केएल राहुल को लगी थी चोट

जी हां, तेज गेंदबाज दीपक चाहर की तरह बल्लेबाज केएल राहुल भी चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वो काफी समय तक टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे और चोट के इलाज के लिए जर्मनी गए थे।

बल्लेबाज केएल राहुल रनों के आकाल से जूझ रहे हैं!

*बल्लेबाजी में कप्तान रोहित के साथ बतौर ओपनर आ रहे हैं केएल।
*लेकिन एशिया कप के तीनों मैच में बल्लेबाज केएल राहुल रहे फ्लॉप।
*पाकिस्तान के खिलाफ हुए पहले मैच में खाता नहीं खोल पाए थे राहुल।
*दूसरे मैच में बनाए 36 रन  और तीसरे मैच में बनाए सिर्फ 28 रन।

मैच के बाद बल्लेबाज केएल राहुल का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

हाल ही में की थी टीम इंडिया की कप्तानी

दूसरी ओर टीम इंडिया ने एशिया कप से पहले जिम्बाब्वे का दौरा किया था, इस दौरान टीम ने वनडे सीरीज खेली थी और इस वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन को कप्तानी से हटाकर केएल राहुल को ये जिम्मेदारी दी गई थी।

खुद कप्तान का बल्ला भी नहीं चल रहा

केएल राहुल के साथ बल्लेबाजी में ओपन करने वाले कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी नहीं चल रहा है, हिटमैन भी रन बनाने के लिए लगातार संघर्ष में लगे हुए हैं और अब उन्हें बल्लेबाजी में खुद को साबित करना होगा।

close whatsapp