राजीव सरदेसाई को भारत-पाक मैच में ‘जय श्री राम’ के नारे से हुई परेशानी, लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने दिया मुंहतोड़ जवाब
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय फैंस ने 'जय श्री राम' के नारे तब लगाए थे जब पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान आउट होकर वापस पवेलियन जा रहे थे।
अद्यतन - अक्टूबर 15, 2023 5:24 अपराह्न

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने प्रसिद्ध जर्नलिस्ट राजीव सरदेसाई के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मैच के दौरान दर्शकों द्वारा जय श्री राम के नारे लगाने को लेकर दिए गए बयान को लेकर अपना पक्ष रखा है।
बता दें, राजीव सरदेसाई ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने के लिए ‘जय श्री राम’ नारे का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम है जो घृणा से बचते हुए ज्ञान प्रदान करते हैं।
राजीव सरदेसाई ने ‘X’ में लिखा था कि, ‘सुबह पार्क में हम अक्सर एक दूसरे को अभिवादन के रूप में राम-राम कहते हैं। फिर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने के लिए जय श्री राम का इस्तेमाल आक्रामक नारे के रूप में क्यों किया जा रहा है? भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम है उन्हें आत्मज्ञान लाना चाहिए दुश्मनी पैदा नहीं करना चाहिए? क्या इस बात से सभी सहमत हैं?’
इस पर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने राजीव सरदेसाई को फटकार लगाते हुए लिखा कि, ’16 साल की उम्र में पाकिस्तान में मैंने कैसी गलियां सूनी है मैं ही सिर्फ जानता हूं। मेरे रंग से लेकर मेरे धर्म तक और मेरे देश से लेकर मेरी संस्कृति तक। अगर आपने यह सब अनुभव नहीं किया है तो आपको भी इस चीज को लेकर कुछ भी नहीं कहना चाहिए।’
https://twitter.com/LaxmanSivarama1/status/1713469396293927201
भारत पाकिस्तान मैच के दौरान भारतीय फैंस को जय श्री राम नारे लगाते हुए देखा गया था
बता दें, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय फैंस ने ‘जय श्री राम’ के नारे तब लगाए थे जब पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान आउट होकर वापस पवेलियन जा रहे थे। उनका विकेट जसप्रीत बुमराह ने झटका था। मोहम्मद रिजवान ने भारत के खिलाफ मैच में 69 गेंदों में 7 चौकी की मदद से 49 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।
हालांकि उनकी यह पारी पाकिस्तान के लिए बिल्कुल भी काम ना आई और भारत ने इस मैच को अपने नाम किया। भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। तमाम भारतीय फैंस भी अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश है।