सर 'जडेजा' ने भारत को दिलाई महत्वपूर्ण सफलता, अच्छी शुरुआत करने के बाद अब बांग्लादेश काफी मुश्किल स्थिति में - क्रिकट्रैकर हिंदी

सर ‘जडेजा’ ने भारत को दिलाई महत्वपूर्ण सफलता, अच्छी शुरुआत करने के बाद अब बांग्लादेश काफी मुश्किल स्थिति में

लिटन दास का विकेट भारत के बेहतरीन स्पिनर रवींद्र जडेजा ने झटका।

Litton Das (Pic Source-Twitter)
Litton Das (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ शुरुआत तो काफी अच्छी की लेकिन इस समय टीम काफी मुश्किल स्थिति में है। 93 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद टीम के चार विकेट मात्र 137 रन पर ही गिर गए हैं। टीम को जबरदस्त शुरुआत देने वाले लिटन दास भी 82 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हो गए। लिटन दास का विकेट भारत के बेहतरीन स्पिनर रवींद्र जडेजा ने झटका।

बता दें, लिटन दास ने तंजिद हसन के साथ काफी अच्छी शुरुआत की थी और पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े थे। पहला विकेट गिरने के बाद उन्होंने कुछ अच्छे शॉट्स खेले लेकिन रवींद्र जडेजा के सामने उनकी एक ना चली और वो शुभमन गिल को अपना कैच थमा बैठे। गिल ने भी अपनी तरफ से कोई गलती नहीं की और उन्होंने इस बेहतरीन कैच को पूरा किया। भारत के गेंदबाजों ने इस मैच में शुरुआत अच्छी नहीं की थी लेकिन अब उन्होंने मैच में पकड़ बना ली है।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत को भी करना होगा अच्छा प्रदर्शन

बता दें, भारतीय टीम इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और उनको हराना इतना आसान नहीं होने वाला है। उन्होंने अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुल 3 मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। फिलहाल देखने वाली बात यह है कि भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे हैं इस मैच में कौन जीत दर्ज करता है?

जडेजा भी इस समय गेंदबाजी से काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और कुलदीप यादव ने भी इस मैच में उनका काफी अच्छा साथ दिया है। बांग्लादेश को अगर भारत के खिलाफ यह मैच अपने नाम करना है तो उन्हें बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है क्योंकि टीम के रेगुलर कप्तान शाकिब अल हसन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?