Gujarat Titans: नया कप्तान, मोहम्मद शमी बाहर और... इस बार IPL में इतने बदलावों के साथ उतर रही गुजरात टाइटंस

Gujarat Titans: नया कप्तान, मोहम्मद शमी बाहर और… इस बार IPL 2024 में इतने बदलावों के साथ उतर रही गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस का पहला ही मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 24 मार्च को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

IPL 2022 Champions -GT (Image Source: BCCI/IPL)
IPL 2022 Champions -GT (Image Source: BCCI/IPL)

IPL 2024: Gujarat Titans (GT) Major Changes: IPL 2022 में डेब्यू करने वाली टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) पहले ही सीजन में सबकी फेवरेट बन गई थी। हार्दिक पांडया के नेतृत्व में गुजरात अपने सीजन का पहला ही ट्रॉफी डेब्यू में जीत गई थी। इसके बाद गुजरात की टीम आईपीएल 2023 में फाइनल में भी पहुंची थी और लगभग मुकाबले को जीत ही लिया था।

हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के सामने वह थोड़े से फीके रह गए और रवींद्र जडेजा के शानदार प्रदर्शन के दम पर CSK ने पांचवी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती। अब गुजरात टाइटंस का यह तीसरा सीजन है और उनका पहला ही मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 24 मार्च को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। लेकिन इस बार गुजरात टाइटंस के टीम में काफी बड़े-बड़े बदलाव हुए हैं, आइए आपको बताएं-

Major Changes of Gujarat Titans (GT) for IPL 2024

आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटंस के बदलावों पर डालें एक नजर-

  • गुजरात ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को ऑल कैश डील में मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किया है ।
  • गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को अब टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है।
  • गुजरात टाइटंस ने ऑक्शन से पहले मैथ्यू वेड, ओडियन स्मिथ, दसुन शनाका, यश दयाल, केएस भरत, अल्जारी जोशेफ, प्रदीप सांगवान, उर्विल पटेल को रिलीज कर दिया था।
  • गुजरात ने आईपीएल ऑक्शन में अज़मतुल्लाह ओमरजई (50 लाख ), उमेश यादव (5.80 करोड़), शाहरुख खान (7.40 करोड़), सुशांत मिश्रा (2.20 करोड़), कार्तिक त्यागी (60 लाख), मानव सुथार (20 लाख), स्पेंसर जॉनसन (10 करोड़ रुपये), रॉबिन मिंज (3.60 करोड़) को खरीदा है।
  • Gujarat Titans (GT) के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी सर्जरी के कारण पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं।

आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज।

close whatsapp