मार्च 23 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Mar 23, 2024 4:51 pm

1) IPL 2024: 456 दिनों बाद ऋषभ पंत की मैदान में वापसी, पंजाब के खिलाफ बल्ले से तबाही मचाने को तैयार
आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। इस मुकाबले से DC के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 456 दिनों बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी कर रहे हैं। फैन्स काफी उत्साहित है और आज उनकी बल्लेबाजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।(पढ़ें पूरी खबर)
2) VIDEO: “अगर मैंने मारा ना तो….”- Orry की वजह से अब फैंस के निशाने पर आए सहवाग, जमकर हो रहे हैं ट्रोल
22 मार्च 2024 को IPL के 17वें सीजन का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को छह विकेट से हराकर एक आसान जीत दर्ज की। इस मैच के लिए ब्रॉडकास्टर ने कई तरह की तैयारियां की थी। इसी कड़ी में जियो सिनेमा ने लाइव शो में फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रहान अवत्रामणि उर्फ ’Orry (ऑरी)’ को बुलाया था।(पढ़ें पूरी खबर)
3) Viral Video: “अबे सांस तो लेने दे”- जब सबके सामने Virat Kohli ने लगाई Ravindra Jadeja की क्लास
IPL 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। इस मैच में फैंस को एक से बढ़कर एक कई मजेदार पल देखने को मिले, जिसका फैंस ने जमकर लुत्फ उठाया। इसी बीच सोशल मीडिया पर इस मैच से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट रवींद्र जडेजा के साथ मजाकिया अंदाज में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
4) ऋतुराज की कप्तानी से काफी ज्यादा इम्प्रेस हुए सुनील गावस्कर, बताई उनकी 3 सबसे बड़ी खासियत
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तान के रूप में उनकी खासियत को लेकर बात की। एमएस धोनी से कप्तानी मिलने के बाद, गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने 2024 के अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। उन्होंने 22 मार्च को चेपॉक में IPL के पहले मैच RCB को छह विकेट से हराया था। (पढ़ें पूरी खबर)
5) Viral Video: 24 साल के रचिन के साथ विराट ने की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर अब हो रही है थू-थू
टीम इंडिया और RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली मैदान पर कितने अग्रेसिव रहते हैं ये हम सभी जानते हैं। चाहे वो RCB के लिए खेल रहे हो या भारत के लिए उनके अंदर की इंटेंसिटी कभी भी कम नहीं होती है। ऐसा ही उनका आक्रामक रूप IPL 2024 के पहले मैच में देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने सीएसके के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र को अलग अंदाज में सेंड-ऑफ दिया।(पढ़ें पूरी खबर)
6) IPL 2024: तीन उपलब्धि जो रोहित शर्मा आने वाले मुकाबलों में हासिल कर सकते हैं
रोहित शर्मा ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स की ओर से की थी और उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए तीन सीजन तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि इसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई इंडियंस की रोहित शर्मा ने कप्तानी की और 5 बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया।(पढ़ें पूरी खबर)
7) IPL में CSK टीम की जीत से ज्यादा चर्चे तो, धोनी और विराट कोहली के अटूट प्रेम को लेकर हो रहे हैं
IPL 2024 का धमाकेदार आगाज हो चुका है, जहां पहले मैच में CSK टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए RCB को मात देकर विजय आगाज किया है। लेकिन इस दौरान खेल से ज्यादा चर्चे 2 पूर्व कप्तानों के रहे, जी हां, एक बार फिर से विराट कोहली और धोनी के बीच का जो भाईचारा है उसने मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक सुर्खियां बटोरी है।(पढ़ें पूरी खबर)
8) Gujarat Titans ने वीडियो शेयर कर बाकी 9 टीमों को डराया, Rashid Khan ने बल्ले से जलवा दिखाया
Gujarat Titans टीम ने अभी तक IPL के दो ही सीजन खेले हैं, उसके बावजूद गुजरात की ये टीम सबसे ज्यादा मजबूत टीम बनकर सामने आई है। जहां टीम ने लगातार 2 बार फाइनल खेला और 1 बार खिताब भी अपने नाम किया, लेकिन इस दौरान टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या थे और अब गिल टीम की कमान संभालेंगे IPL 2024 से। इस बीच टीम के प्रमुख खिलाड़ी राशिद खान का एक वीडियो टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) चेहरे पर इतनी बड़ी झूठी मुस्कान लेकर, हार्दिक पांड्या अपने पुराने कोच और खिलाड़ियों से मिले
हार्दिक पांड्या IPL 2024 में MI टीम की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है, वहीं मुंबई टीम के लिए पांड्या का कप्तानी में डेब्यू उनकी पुरानी टीम के खिलाफ होगा। जी हां, MI टीम अपना पहला मैच अहमदाबाद में GT के खिलाफ खेलेगी जो हार्दिक की पुरानी टीम है। ऐसे में इस मैच से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।(पढ़ें पूरी खबर)
10) आज भी जसप्रीत बुमराह मानते हैं रोहित शर्मा को अपना कप्तान, हिटमैन के साथ ही करते हैं अभ्यास
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जो रोहित शर्मा के काफी करीब है। बुमराह ने IPL से लेकर टीम इंडिया तक कई मैच हिटमैन की कप्तानी में खेले हैं, ऐसे में ये खिलाड़ी आज भी रोहित को अपना कप्तान मानता है और उनके साथ ही ज्यादा से ज्यादा रहना पसंद करता है। (पढ़ें पूरी खबर)