शुभमन गिल ने मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ियों के साथ दिया पोज, युवराज सिंह ने युवा खिलाड़ी के पोस्ट पर किया मजेदार कमेंट
10 जून को मैनचेस्टर सिटी ने इंटर मिलान को 10 से हराया और अपना पहला UEFA चैंपियंस लीग टाइटल हासिल किया।
अद्यतन - जून 14, 2023 1:34 अपराह्न

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ियों के साथ देखा गया। बता दें, इसी साल जून महीने में गिल को भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन के वेम्बले स्टेडियम में खेले जा चुके मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ मैनचेस्टर सिटी के FA कप फाइनल का मुकाबला देखते हुए देखा गया था।
मैनचेस्टर सिटी ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को इस मैच में 2-1 से करारी शिकस्त दी। 10 जून को मैनचेस्टर सिटी ने इंटर मिलान को 10 से हराया और अपना पहला UEFA चैंपियंस लीग टाइटल हासिल किया। FA कप टाइटल और UCL ट्रॉफी के अलावा मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग टाइटल भी हासिल किया।
शुभमन गिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ी केविन डी ब्रायन और अर्लिंग ब्रूट हालैंड के साथ तस्वीर साझा की। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘Treble जीतने के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं @kevindebruyne और @erling.haaland।’ शुभमन गिल के इस पोस्ट में युवराज सिंह ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा कि, ‘मुझे लगा कि आप PSG फैन हैं।’ इस पर युवा खिलाड़ी ने लिखा कि, ‘युवी पा वो सिर्फ PS में।’
Shubman Gill with Kevin De Bruyne & Erling Haaland. pic.twitter.com/wsCvB4sk5L
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 13, 2023
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली करारी शिकस्त
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से करारी शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शुभमन गिल भारत की ओर से अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और मात्र 13 रन और 18 रन बनाकर आउट हो गए।
हालांकि अब तमाम भारतीय खिलाड़ी यही दुआ कर रहे होंगे कि इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम के सभी खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन करें और एक और बार ICC ट्रॉफी अपने नाम करें। शुभमन गिल का भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।