Cricket World News: आईपीएल से जुड़ी आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस

मार्च 23- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

(Photo Source: X/Twitter)
(Photo Source: X/Twitter)

1) IPL 2024: शुरू हुआ ऋतु की कप्तानी में CSK का राज, सीजन ओपनर में RCB को दी करारी मात

आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 22 मार्च को चेपॉक में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बोर्ड पर लगाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IPL 2024: एक नजर डालिए CSK vs RCB मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के साथ आगाज किया है। चेपॉक में खेले गए मुकाबले में CSK ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ चेन्नई ने चेपॉक में आरसीबी के खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखा है। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया। इससे पहले आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 173 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)

3) IPL 2024, CSK vs RCB: मुस्तफिजुर रहमान ने गेंदबाजी से बरपाया कहर, 4 विकेट लेकर जीता प्लेयर ऑफ द मैच

आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 22 मार्च को चेपॉक में खेला गया। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बोर्ड पर लगाए थे। आरसीबी ने 78 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। फाफ डु प्लेसिस 35 रन पर आउट हुए, जिसके बाद रजत पाटिदार (0), ग्लेन मैक्सवेल (0), विराट कोहली (21), और कैमरून ग्रीन (18) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

4) सहवाग-रैना के सामने क्रिकेट का ज्ञान दे रहा था यह सोशल मीडिया का किंग, जानें कौन है ये?

आईपीएल में लगातार चोट के कारण खिलाड़ियों का बाहर होना,मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना, धोनी का आखिरी समय में कप्तानी से पीछे हटना और रुतुराज गायकवाड़ को सौंपना, इन सब के बाद आम जनता ने सोचा था कि अब उनके लिए इस आईपीएल में कोई चौंकाने वाली चीज नहीं होगी। लेकिन फैंस को तब हैरानी हुई जब उन्होंने इंटरनेट के काफी चर्चित और ट्रेंडिंग इंसान रहान अवत्रामणि उर्फ ​​’Orry (ऑरी)’ को आईपीएल में देखा। (पढ़ें पूरी खबर)

5) CSK vs RCB: विराट कोहली की गंदी हरकत..CSK के खिलाड़ी को आउट होने पर दी गाली; वीडियो वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने सीएसके के सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र को सैंड-ऑफ दिया। इस दौरान उन्होंने कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया जो कैमरे में कैद हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

6) IPL 2024: रहाणे की सूझबूझ भरी फील्डिंग, रवींद्र के साथ मिलकर पकड़ा कैच और विराट को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। (पढ़ें पूरी खबर)

7) IPL 2024: Viral Video: इंटरनेट पर आज के दिन का सबसे प्यारा वीडियो, आपने देखा क्या?

CSK vs RCB सीजन ओपनर मैच के दौरान मैदान पर एक दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला। दरअसल, एमएस धोनी और विराट कोहली एक-दूसरे को गले मिलते हुए दिखाई दिए और हंसी मजाक भी की। पूरी दुनिया जानती है कि धोनी और विराट कोहली में कितनी गहरी दोस्ती है। फैंस ने इस जोड़ी को MahiRat का नाम दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) IPL 2024: ऋतुराज गायकवाड़ ने किया बड़ा खुलासा, एक हफ्ते पहले ही धोनी ने…..

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत आज यानी 22 मार्च से हो चुकी है। इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। (पढ़ें पूरी खबर)

9) रुतुराज गायकवाड़ से पहले धोनी IPL में इन 3 खिलाड़ियों के अंडर खेल चुके हैं

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में 22 मार्च 2024 एक ऐतिहासिक तारीख बन गई है। यह आईपीएल में एक नए युग की शुरुआत की तरह है, जब एमएस धोनी (MS Dhoni) एक ऐसे खिलाड़ी के नेतृत्व में खेलेंगे जो उनसे लगभग 15 साल छोटा है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि, 17वें सीजन की शुरुआत से 24 घंटे पहले, महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान के रूप में पद छोड़ने का फैसला लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp