मार्क कोल्स को PCB की शर्त नहीं आई रास, इस बड़े पद को ठोकर मार न्यूजीलैंड हुए रवाना
मार्क कोल्स को इस शर्त पर कोच नियुक्त किया गया था कि वह अपने कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान में ही रहेंगे।
अद्यतन - Aug 11, 2023 12:22 pm

मार्क कोल्स ने व्यक्तिगत कारणों से पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसकी पुष्टि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 10 अगस्त को की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कोल्स को उनकी कोचिंग के लिए धन्यवाद दिया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कोच और खिलाड़ी मार्क कोल्स दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के साथ नहीं होंगे, जो 1 सितंबर से कराची में शुरू होने वाली है।
मार्क कोल्स के प्रतिस्थापन की घोषणा जल्द की जाएगी: PCB
आपको बता दें, मार्क कोल्स ने पहले 2017 से 2019 तक पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच के रूप में काम किया था, और फिर उन्हें इस साल अप्रैल में दोबारा मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। आपको बता दें, उन्हें कथित तौर पर इस शर्त पर नियुक्त किया गया था कि वह अपने कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान में ही रहेंगे। PCB ने कहा मार्क कोल्स के प्रतिस्थापन की घोषणा जल्द की जाएगी।
इस बीच, PCB ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “PCB महिला क्रिकेट टीम के साथ उनके कार्यकाल के लिए मार्क कोल्स का आभार व्यक्त करता है, और उनके भविष्य के कार्य के लिए शुभकामनाएं देता है।” आपको बता दें, पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने मुख्य कोच के रूप में मार्क कोल्स के कार्यकाल के दौरान 28 ODI मैचों में से 9 जीते, और 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 12 जीते, जबकि 2017-20 आईसीसी महिला चैम्पियनशिप में वे पांचवें स्थान पर रहे।
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का व्यस्त कार्यक्रम है
वहीं दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की घरेलू सीरीज पांच आईसीसी महिला चैम्पियनशिप सीरीज में से एक है, जो वे 2023-24 सीजन के दौरान खेलेंगे। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के बाद अक्टूबर में बांग्लादेश का दौरा करेंगी, और फिर इसके बाद नवंबर 2023 में न्यूजीलैंड का दौरा करेंगी। इसके अलावा, पाकिस्तान महिला टीम अगले 12 महीनों में 15 आईसीसी महिला चैम्पियनशिप ODI और 17 T20I खेलेगी।