May 20- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

May 20- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं

Harbhajan Singh Jay Shah & Jos Buttler (Photo Source: X/Twitter)
Harbhajan Singh Jay Shah & Jos Buttler (Photo Source: X/Twitter)

1. BCCI की शानदार पहल, अब नॉर्थ ईस्ट के क्रिकेटर्स अपनी छाप छोड़ने के लिए है पूरी तरह से तैयार

नॉर्थ ईस्ट राज्यों के क्रिकेटर्स के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक नई पहल की शुरुआत कर दी है। क्रिकेट खिलाड़ियों की मदद के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज यानी 20 मई को छह राज्यों में इनडोर क्रिकेट प्रशिक्षण अकादमियों की आधारशिला (Foundation) रखी। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

2. “ये अब टीम इंडिया के दरवाजे खटखटा नहीं रहे हैं, ये तोड़ रहे हैं….”- 23 साल के बल्लेबाज को लेकर बोले भज्जी

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। कई फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि, अभिषेक शर्मा जिस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं उसे देखते हुए लग रहा है कि, वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

3. “जब पिता होते हैं सख्त, बच्चों को थोड़ा सावधान रहना होगा….”- गौतम गंभीर के हेड कोच बनने पर बोले पूर्व क्रिकेटर

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि भारत के अगले कोच के रूप में गौतम गंभीर कोई बुरे विकल्प नहीं होंगे। हालांकि, उनका मानना ​​है कि अगर टीम में कई बड़े और सीनियर खिलाड़ी हैं तो यह कदम काम नहीं करेगा। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

4. “काका, अगले साल वापसी करना, इम्पैक्ट प्लेयर नियम अभी चालू है”- क्रिस गेल से बोले विराट कोहली

IPL 2024 में 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया। इस मैच को RCB ने 27 रनों से अपने नाम कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। इस मैच के खत्म होने के बाद विराट कोहली आरसीबी के पूर्व साथी खिलाड़ी क्रिस गेल से मिले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पा बहुत तेजी से वायरल हुआ। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

5. Video: “हमेशा पहले आप…” अंगद बेदी ने MS Dhoni का वीडियो किया शेयर, घंटे भर में 1.6 मिलियन लोगों ने देखा

Etihad Airways के द्वारा कुछ दिन पहले एक इवेंट रखा गया था जिसमें CSK के खिलाड़ी मौजूद थे। एतिहाद एयरवेज चेन्नई सूपर किंग्स का Sponsor है। इसलिए उन्होंने इवेंट में एमएस धोनी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को बुलाया था। इस इवेंट में बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी को भी बुलाया गया था। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

6. RR को एलिमिनेटर मैच में RCB के खिलाफ जोस बटलर की कमी काफी खलेगी: माइकल वॉ

आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आगामी मैच को अपने नाम जरूर करना चाहेगी। हालांकि इस मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉ ने जोस बटलर और राजस्थान रॉयल्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

7. IPL 2024: तो क्या इस बार विराट कोहली अपने 2016 सीजन के प्रदर्शन को भी पछाड़ देंगे? जाने क्या कहा मैथ्यू हेडन ने

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ की शुरुआत 21 मई से हो रही है और इसके शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

8. Swapnil Singh Story: कोहली के साथ अंडर-19 क्रिकेट खेलने से लेकर धोनी के विकेट तक, जानें RCB के ‘Lucky charm’ की कहानी

RCB के खिलाड़ी स्वप्निंल सिंह की कहानी भी काफी कठिनाईयों से भरी रही है। टीम के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी इमोशनल जर्नी (Swapnil Singh Story) फैंस के साझा की है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

9. IPL 2024: जैसे ही RCB ने यश दयाल को 5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया वैसे…: तेज गेंदबाज के पिता ने अपने बेटे के ट्रोल को लेकर किया बड़ा खुलासा

यश दयाल के पिता चंद्रपाल ने उस समय को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया जब उनके बेटे को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था और इसको लेकर तमाम लोगों ने युवा तेज गेंदबाज की जमकर आलोचना की थी। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

10. RCB की जीत के बाद कुछ लोगों ने की हद पार, बीच सड़क पर CSK फैन्स के साथ की घटिया हरकत

क्रिकेट जगत में अभी भी RCB बनाम CSK मैच की बात हो रही है, जहां इस मैच में रोमांच अपने चरम पर था और फाफ की टीम ने जीत की कहानी लिख दी थी। बस उसके बाद RCB के फैन्स आउट ऑफ कंट्रोल हो गए थे और सड़कों पर हंगामा करने लग गए थे। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

close whatsapp