Cricket World News: IPL 2024 से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

मई 21 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।

MS Dhoni (Photo Source: X/Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: X/Twitter)

1) RR vs RCB Head to Head Records: राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू हेड टू हेड रिकॉर्ड

RR vs RCB Head to Head Records in IPL: आईपीएल 2024 का पहला Eliminator मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 22 मई को शाम 7:30 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

2) टी20 वर्ल्ड कप टीम में नाम आते ही शिवम दुबे के बल्ले में लगी जंग, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

IPL 2024 की जब शुरुआत हुई तब शिवम दुबे ने अपने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया कि उसको देखते हुए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह मिल गई। वो शुरुआती कुछ मैचों में बेहतरीन लय में दिखे थे और लगातार टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेल रहे थे। उनके इस परफॉर्मेंस को देखकर टी20 वर्ल्ड कप की प्लेइंग XI में भी उनकी जगह पक्की मानी जा रही थी। (पढ़ें पूरी खबर)

3) MS Dhoni का आईपीएल करियर समाप्त हुआ?, वसीम अकरम ने माही के भविष्य पर दिया बड़ा बयान

IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर समाप्त हो चुका है। 18 मई को बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीएसके को 27 रनों से हराया और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। वहीं एमएस धोनी (MS Dhoni) के संन्यास की अटकलें अब तेज हो गई हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) IPL 2024: ग्लेन मैक्सवेल अकेले अपने दम पर RCB को नॉकआउट मैच जिता सकता है: वसीम अकरम ने की बड़ी भविष्यवाणी

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ग्लेन मैक्सवेल काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वसीम अकरम ने ग्लेन मैक्सवेल को सपोर्ट किया है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि मैक्सवेल बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और वो हमेशा ही चुनौतियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) ‘हम हमेशा खिलाड़ियों के प्राइवेसी को ध्यान में रखते हैं’, स्टार स्पोर्ट्स ने रोहित शर्मा के ‘प्राइवेसी उल्लंघन’ ट्वीट पर तोड़ी चुप्पी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल 2024 के दौरान गोपनीयता के उल्लंघन के लिए ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स की आलोचना की। उन्होंने 19 मई को ट्विटर (एक्स) पर पोस्ट करते हुए इसके बारे में लिखा था। वहीं अब ब्रॉडकास्टर ने उनकी तीखी आलोचना पर जवाब दिया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

6) वही लंबे बाल, विंटेज बाइक और वही रांची की सड़कें, इस video को देखकर आपको भी याद आ जाएगा MSD के वही पुराने दिन

आईपीएल 2024 में लीग स्टेज के आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के बाद ही एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने परिवार के साथ 19 मई को रांची रवाना हो गए थे। इस बीच धोनी का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें धोनी रांची की सड़कों पर बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7) MS Dhoni को ट्रोल करने वालों को विराट का जवाब, वीडियो में देखें क्या कहा कोहली ने….

विराट कोहली और एमएस धोनी के बीच की बॉन्डिंग पूरी दुनिया में जगजाहिर है। फैंस को हमेशा ही दोनों के बीच प्यार और रेस्पेक्ट वाली बॉन्डिंग देखने को मिलती है। विराट जब भी धोनी के बारे बात करते हैं तब वो उनकी बातों से पता चलता है कि, वो अभी भी धोनी की कितनी इज्जत करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर फिर से धोनी का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो माही भाई को ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) IPL 2024: RCB ने टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी कर प्लेऑफ में बनाई अपनी जगह, स्मृति मंधाना ने पुरुष टीम की जमकर प्रशंसा की

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने काफी अच्छी वापसी की और इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई। बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के अपने पहले 8 मैच में 7 में हार का सामना करना पड़ा था हालांकि इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार 6 मैच में जीत दर्ज की। (पढ़ें पूरी खबर)

9) RCB vs RR मैच से पहले राजस्थान को बड़ा झटका, संजू सैमसन टीम से बाहर, यह खिलाड़ी होगा विकेटकीपर?

Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला 22 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने नए विकेटकीपर का खुलासा किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) फिर से क्रिकेट खेलने के लिए तड़प रहे हैं मोहम्मद शमी, दिन-रात खुद को Fit करने में लगे हैं

क्रिकेट में तेज गेंदबाजों का चोटिल होने काफी आम बात है, वहीं चोट के कारण ही मोहम्मद शमी भी 22 गज से दूर है। आखिरी बार शमी टीम इंडिया से वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलते हुए नजर आए थे, जिसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के लिए भी उनका चयन हुआ था। लेकिन टखने की चोट के चलते वो उस सीरीज से भी बाहर हो गए थे, वहीं अब वो वापसी के प्रयास में लगे हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp