Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

मई 24- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

क्रिकेट की दुनिया में 24 मई 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।

Sourav Ganguly Devon Thomas MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
Sourav Ganguly Devon Thomas MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

1. रॉबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को दिया करारा जवाब

पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा कल पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करते हुए नजर आए। CSK को सपोर्ट करने के चलते रॉबिन उथप्पा को फैंस ने काफी कुछ कहा। इसी दौरान रॉबिन उथप्पा ने अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स पर निशाना साधते हुए कहा, वफादारी और सम्मान एक लेन-देन की चीज है।

2. रवींद्र जडेजा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के बाद फैंस को दिया करारा जवाब

आईपीएल 2023 क्वालीफायर-1 मुकाबले में रवींद्र जडेजा शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए। रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में दो विकेट अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के चलते जडेजा को Most Valuable Asset of the Match का खिताब मिला। जिसके बाद रवींद्र जडेजा ने कहा कि, फैंस उनकी वैल्यू नहीं समझते हैं।

3. गुजरात और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान टूटे जियोसिनेमा के रिकॉर्ड

आईपीएल 2023 क्वालीफायर-1 मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 23 मई को चेपॉक में खेला गया। जिस दौरान जियोसिनेमा के Viewership के सारे रिकॉर्ड टूटते हुए नजर आए। करीबन 2.5 करोड़ दर्शक इस मुकाबले को लाइव देख रहे थे।

4. IPL फ्यूचर को लेकर धोनी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले चर्चा जोरों पर हैं कि मौजूदा आईपीएल सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-1 मुकाबले के बाद धोनी से रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया गया। जिसका जवाब देते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, उनके पास इस बारे में सोचने के लिए 8-9 महीने हैं इसलिए वह अभी से इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचेंगे।

5. त्रिपुरा पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बनें सौरव गांगुली

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली त्रिपुरा पर्यटन के ब्रांड एंबसडर चुने गए हैं। जिसकी पुष्टि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा ने की है।

6. आईपीएल की तरह अब ऑक्शन आयोजित करेगी LPL

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित लंका प्रीमियर लीग (LPL) भी आगामी सीजन के लिए ऑक्शन आयोजित करने वाली है। एक टीम लगभग 24 खिलाड़ियों को ऑक्शन में साइन कर सकती है।

7. इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर को लेकर FICA प्रेसिंडेंट ने दिया बड़ा बयान

द फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर एसोसिएशन (FICA) की प्रेसिंडेंट लीजा स्टालेकर ने पुरूषों के अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर को लेकर चिंता जाहिर की है। लीजा स्टालेकर का मानना है कि अगर जल्द से जल्द कोई समाधान नहीं निकाला गया तो यह क्रिकेटरों के लिए नुकसानदायी हो सकता है।

8. ICC ने डेवॉन थॉमस को किया सस्पेंड

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी डेवॉन थॉमस को आईसीसी ने एंटी करप्शन कोड का उल्लघंन करने के चलते निलंबित कर दिया है।

9. बारबाडोस रॉयल्स ने CPL शुरू होने से पहले जारी की रिटेंशन लिस्ट

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 16 अग्सत से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बाराबडोस रॉयल्स ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। बाराबडोस रॉयल्स ने जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, ओबेड मैकॉय, रहकीम कॉर्नवॉल, जस्टिन ग्रीव्स, जोशुआ बिशप, और रेमन साइमंड्स जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

10. 2018 आईपीएल जीतने के बाद रोए थे धोनी, हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा

आईपीएल लीग की चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 2016 और 2017 सीजन के लिए बैन कर दिया गया था। लेकिन जब 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने वापसी की तो टीम ने खिताब अपने नाम किया। धोनी को लेकर खुलासा करते हुए हरभजन सिंह ने बताया कि, 2018 आईपीएल टाइटल जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की आंखो में आंसू थे।

close whatsapp