क्या आप Amay Khurasiya के बारे में जानते हैं? जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से पहले ही क्रैक कर लिया था UPSC - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या आप Amay Khurasiya के बारे में जानते हैं? जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से पहले ही क्रैक कर लिया था UPSC

Amay Khurasiya ने अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदों में 57 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी।

Amay Khurasiya (Pic Source-X)
Amay Khurasiya (Pic Source-X)

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसे पास करना बहुत ही मुश्किल है और ऐसे कई उम्मीदवार हैं, जो IAS अधिकारी बनने की उम्मीद में हर साल UPSC परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इनमें से कुछ लोग सफल होते हैं, तो कई ऐसे भी हैं, जो असफल होते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे पूर्व भारतीय खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने से पहले ही UPSC की परीक्षा पास कर ली थी। इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने वाले एकमात्र अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं Amay Khurasiya।

Amay Khurasiya का जन्म 1972 में हुआ था और उन्होंने सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और अजय जडेजा के साथ भारतीय टीम की ओर से कुछ महत्वपूर्ण मुकाबलों में भाग लिया। Amay Khurasiya ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू 17 साल की उम्र में किया था।

उन्होंने भारत की ओर से 1999 में पेप्सी कप में श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। Amay Khurasiya 1999 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच में भाग नहीं लिया था। बता दें, Amay Khurasiya ने भारत की ओर से सिर्फ 12 वनडे मैच में खेले थे, जिसमें उन्होंने 149 रन बनाए थे।

इस बेहतरीन खिलाड़ी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2001 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में Amay Khurasiya ने अपनी छाप छोड़ी है और उन्होंने 199 मुकाबलों में 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं। Amay को क्रिकेट में काफी दिलचस्पी थी, लेकिन वह पढ़ाई को लेकर भी फोकस्ड थे। उन्होंने भारत की ओर से डेब्यू करने से पहले UPSC का एग्जाम पास कर लिया था।

आईपीएल के युवा खिलाड़ियों को ट्रेन करते हैं Amay Khurasiya

फिलहाल Amay Khurasiya भारतीय सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग में एक निरीक्षिक के रूप में काम कर रहे हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)  के लिए युवा प्रतिभाओं को भी ट्रेन करते हैं। उन्होंने रजत पाटीदार और शानदार तेज गेंदबाज आवेश खान जैसे खिलाड़ियों के मेंटर और कोच होने की भूमिका निभाई है।

Amay Khurasiya ने अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदों में 57 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। भारत ने इस मैच को 51 रनों से अपने नाम किया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?