मेहदी हसन मिराज ने भारतीय गेंदबाजों को दिखा दिए दिन में तारे ही तारे!
दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश की बल्लेबाजी में हुई थी खराब शुरूआत।
अद्यतन - दिसम्बर 7, 2022 3:59 अपराह्न

बांग्लादेश ने टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था, जहां इस बार फिर से मेहदी हसन मिराज ने अपनी टीम को निराश नहीं किया और एक बार फिर से ऐसी क्रिकेट खेली है कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। इसके साथ ही एक बार फिर से टीम इंडिया के गेंदबाजों की पोल खुल गई।
मेहदी हसन मिराज पहले मैच के भी हीरो थे
जी हां, पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था, साथ ही इस मैच में भी बांग्लादेश टीम की तरफ से मेहदी हसन मिराज जीत के हीरो थे और उन्होंने टीम जीत दिला कर ही दम लिया थ।
भारतीय गेंदबाजों की हालत खराब कर दी मेहदी हसन मिराज ने
*दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश की बल्लेबाजी में हुई थी खराब शुरूआत।
*लेकिन बाद में मेहदी हसन मिराज और महमूदुल्लाह ने की कमाल बल्लेबाजी।
*मेहदी हसन मिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगाया शतक, लौटे नाबाद।
*साथ ही इस दौरान महमूदुल्लाह का भी जमकर चला बल्ला और लगाया अर्धशतक।
मेहदी हसन मिराज और महमूदुल्लाह ने कर दिया कमाल
एक नजर डालते हैं पहली पारी के स्कोरकार्ड पर
कैसा रहा टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन?
टीम इंडिया के गेंदबाजों ने आज शानदार शुरूआत की थी, लेकिन बाद में सभी गेंदबाजों लय खराब हो गई और बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने इसका जमकर फायदा उठाया। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में सिराज और उमरान को 2-2 विकेट मिले, तो सुंदर के खाते में 3 विकेट आए।