'यह बहुत निराशाजनक…' - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान की करीबी हार पर बोले असगर अफगान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘यह बहुत निराशाजनक…’ – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान की करीबी हार पर बोले असगर अफगान

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में एक भी मैच नहीं जीत पाई।

Afghanistan Cricket Team and Asghar Afghan (Image Source: Getty Images/Twitter)
Afghanistan Cricket Team and Asghar Afghan (Image Source: Getty Images/Twitter)

अफगानिस्तान को 4 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेले गए जारी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने अंतिम सुपर 12 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों चार रनों की दिल तोड़ देने वाली हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का जारी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सफर भी समाप्त हुआ, जहां वे एक भी मैच जीत नहीं पाए, जिसके बाद कप्तान मोहम्मद नबी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के इस रोमांचक सुपर 12 मैच में अफगानिस्तान के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान ने आखिरी ओवर में अपनी टीम के लिए लगभग जीत पक्की कर ही ली थी, लेकिन मार्कस स्टोइनिस ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए यह मैच चार रनों से जीतने में कामयाब रहे।

मोहम्मद नबी इस हार से काफी निराश होंगे: असगर अफगान

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मैच के बाद अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने कहा उनकी राष्ट्रीय टीम इस करीबी हार से बहुत निराश होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नजीबुल्लाह जादरान और इब्राहिम जादरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए।

असगर अफगान ने क्रिकट्रैकर के बैटब्रिक्स7 प्रेजेंट्स रन की रणनीति शो पर कहा: “जब भी आप कोई करीबी मैच हारते हैं, तो आपको बहुत निराशा होती है। अगर आप कोई मैच 50-60 रनों से हारते हैं, तो आपको उतना बुरा नहीं लगता जितना आप 4-5 रनों से हारने के बाद महसूस करते हैं। यह हार पूरी अफगानिस्तान टीम के दिमाग में अगले कई दिनों तक घूमती रहेगी। नजीबुल्लाह जादरान और इब्राहिम जादरान जैसे बल्लेबाज सोच रहे होंगे कि वे कुछ खराब स्ट्रोक खेलते हुए आउट हुए।

मेरा मानना है कि अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सुपर 12 मैच जीत सकता था, क्योंकि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था। मुझे लगता है कि कप्तान मोहम्मद नबी इस हार से काफी निराश होंगे, क्योंकि अगर अफगानिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता, तो यह अपने आप में बहुत बड़ी बात होती।”

close whatsapp