रफ्तार के सौदागर की जल्द होगी मैदान पर वापसी, नेट्स में मोहम्मद शमी कर रहे हैं खास अभ्यास
शमी ने फिर से रील वीडियो के जरिए फैन्स के साथ शेयर की अपडेट।
अद्यतन - Jun 2, 2024 6:14 pm

टीम इंडिया एक बार फिर से वर्ल्ड कप खेलने जा रही है, लेकिन वनडे वर्ल्ड कप में सनसनी मचाने वाले मोहम्मद शमी इस बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम के साथ नजर नहीं आएंगे। दूसरी ओर शमी अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहे हैं और फिर से गेंदबाजी करने के लिए बेताब हैं। उसी से जुड़ी एक रील वीडियो शमी ने पोस्ट की है, जो इस खिलाड़ी के फैन्स को बहुत बड़ी राहत देने वाली है।
साल 2022 का टी20 वर्ल्ड कप खेला था
जी हां, साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर सेमीफाइनल में आकर खत्म हो गया था, जहां इंग्लैंड की टीम ने भारत को सेमीफाइनल में हरा दिया था। वहीं उस समय मेगा टूर्नामेंट के लिए मोहम्मद शमी का टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ था, लेकिन फिर बुमराह चोट से वपासी नहीं पाए थे और फिर शमी को टीम में शामिल करना ही पड़ा। ऐसा ही कुछ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हुआ था, जहां वो टीम में तो थे लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल रहा था। फिर हार्दिक चोट के कारण बाहर हुए और शमी की अंतिम 11 में एंट्री हो गई, जिसके बाद शमी उस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
निशाना एक दम सटीक है मोहम्मद शमी का
*मोहम्मद शमी ने फिर से रील वीडियो के जरिए फैन्स के साथ शेयर की अपडेट।
*नेट्स में लौटे शमी, गेंदबाजी अभ्यास की रील वीडियो पोस्ट की इंस्टाग्राम पर।
*पहले से लंबा किया इस खिलाड़ी ने रनअप, गेंद से बोलत पर मार रहे थे निशाना।
*वहीं राशिद खान ने भी किया रील पर कमेंट, शमी की वापसी देख हुआ हुआ स्पिनर।
मोहम्मद शमी की नई रील वीडियो पर डालते हैं नजर
NCA से कुछ दिनों पहले ये वीडियो किया था पोस्ट
हर बार चोट में खेला है ये खिलाड़ी
जी हां, जब भी कोई मेगा टूर्नामेंट खत्म होता है, उसके बाद शमी बड़े खुलासे जरूर करते हैं। जहां शमी साल 2015, 2019 और 2023 के वनडे वर्ल्ड के दौरान चोटिल थे, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने इंजेक्शन और दवाईयों के सारे हर वर्ल्ड कप खेला था और अपनी टीम के लिए बेस्ट दिया था। वहीं अब शमी की मैदान पर कब वापसी होगी, इस लेकर किसी तरह की कोई अपडेट अभी सामने नहीं आई है।