RP Singh ने की मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ, कहा- वो बन सकते हैं टीम इंडिया के अगले..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

RP Singh ने की मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ, कहा- वो बन सकते हैं टीम इंडिया के अगले…..

मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह के अच्छे रिप्लेसमेंट हो सकते हैं- आर पी सिंह

Mohammed Siraj RP Singh And Jasprit Bumrah (Photo Source: Twitter)
Mohammed Siraj RP Singh And Jasprit Bumrah (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16 वें सीजन में मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में पहले से कहीं ज्यादा बदलाव किया है। बता दें इस साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिसको लेकर टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों की फिटनेस और बेस्ट टीम चुनने को लेकर प्लान तैयार करने में लगी है।

दरअसल जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टीम इंडिया से काफी महीनों से बाहर हैं लेकिन उनके फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है। वहीं भारत के पूर्व खिलाड़ी RP Singh ने हाल ही में एक इंटरव्यू में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के बाद मोहम्मद सिराज को बेस्ट तेज गेंदबाज बताया है।

मैं लंबे समय से मोहम्मद सिराज को फॉलो कर रहा हूं- आरपी सिंह 

बता दें हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान आरपी सिंह ने कहा कि, मैं लंबे समय से मोहम्मद सिराज को फॉलो कर रहा हूं। जब उन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाई थी तब उनका ग्राफ काफी ऊपर था लेकिन फिर धीरे-धीरे निचे उनका ग्राफ गिरने लगा। लेकिन ऐसा लगता है कि मोहम्मद सिराज ने कुछ क्षेत्रों में काम किया है, जिसमें फिटनेस एक प्रमुख हिस्सा है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, अगर आप उनकी गेंदबाजी की तकनीकी हिस्से को देखें तो उन्होंने अपनी कलाई की पोजीशन और फॉलो थ्रू पर काम किया है, जिससे उन्हें स्टंप टु स्टंप गेंदबाजी करने में मदद मिली। उन्होंने आगे कहा कि, निश्चित रूप से वह जसप्रीत बुमराह के अच्छे रिप्लेसमेंट हो सकते हैं और अगर उनका ग्राफ बढ़ता गया तो वह अगले मोहम्मद शमी भी हो सकते हैं।

बता दें आईपीएल में मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। साथ ही उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में मोहम्मद सिराज से टीम इंडिया को काफी उम्मीदें होंगी।

close whatsapp