टॉप 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने साल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं

टॉप 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने साल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं

इस आर्टिकल में आज हम साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले भरतोय खिलाड़ियों की बात करेंगे।

Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter)
Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter)

Most sixes for India in international cricket in 2024: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद जिम्बाब्वे का दौरा किया था। यह टीम युवा खिलाड़ियों से भरी पड़ी थी और ऐसे में टीम में जगह बनाने के लिए जिसे जो मौका मिला सभी ने जमकर उसका फायदा उठाया।

युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग मिलने के अवसर को बखूबी उठाया था और करियर का पहला शतक जड़ा था। उन्होंने काफी कम गेंदों में शतक लगाया था और तेजी से रन बनाने के मामले में उन्होंने बहुत छक्के जड़े थे।

लेकिन सिर्फ वहीं नहीं, अगले मैच में यशस्वी जायसवाल ने भी 93 रनों की पारी खेली थी जिसमें उन्होंने कई छक्के जड़े थे। ऐसे में इस आर्टिकल में आज हम साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले भरतोय खिलाड़ियों की बात करेंगे।

Most sixes for India in international cricket in 2024

यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal (Pic Source-X)
Yashasvi Jaiswal (Pic Source-X)

लिस्ट में सबसे ऊपर यशस्वी जायसवाल का नाम आता है। आईपीएल से मशहूर हुए इस युवा बल्लेबाज ने अपने बैटिंग के दम पर काफी बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं। यशस्वी जायसवाल ने अपना पिछला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था और उसमें 2 छक्के जड़े थे। इसी के बदौलत यशस्वी जायसवाल ने अभी तक इस साल 16 पारियों में 38 छक्के पूरे कर लिए हैं और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp