IPL 2024: विकेट के पीछे हवा में डाइव लगाते हुए MS Dhoni ने पकड़ा अविश्वसनीय मैच विनिंग कैच, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: विकेट के पीछे हवा में डाइव लगाते हुए MS Dhoni ने पकड़ा अविश्वसनीय मैच विनिंग कैच, देखें वीडियो

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 बनाए।

MS Dhoni (Pic Source-X)
MS Dhoni (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला इस समय चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 बनाए।

जवाब में गुजरात टाइटंस इस समय काफी खराब स्थिति में है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने जबरदस्त विकेटकीपिंग करते हुए विजय शंकर का काफी अच्छा कैच पकड़ा और उन्हें वापस पवेलियन की राह दिखाई। महेंद्र सिंह धोनी ने यह कैच Daryl Mitchell के ओवर में पकड़ा। गुजरात टाइटंस की पारी का 8वां ओवर फेंकने आए Daryl Mitchell की गेंद पर विजय शंकर बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर महेंद्र सिंह धोनी के दाएं ओर गई।

महेंद्र सिंह धोनी ने गेंद को काफी अच्छी तरह से जज किया और बेहतरीन कैच पकड़ा। जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी ने इस कैच को पूरा किया चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच देखने आए तमाम फैंस उत्साहित हो गए और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान के लिए जमकर चीयर किया। विजय शंकर ने भी धोनी के इस कैच की तारीफ की। विजय शंकर इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 12 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

यह रही महेंद्र सिंह धोनी के कैच की वीडियो:

इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से युवा खिलाड़ी शिवम दुबे ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 23 गेंदों में दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 51 रनों की आक्रामक पारी खेली। शिवम दुबे ने गुजरात टाइटंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

शिवम दुबे के अलावा रचिन रवींद्र ने 46 रनों का योगदान दिया जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 46 रन बनाए। Daryl Mitchell ने 24* रनों की शानदार पारी खेली। फिलहाल गुजरात टाइटंस काफी खराब स्थिति में है। हालांकि टीम के पास अभी भी ऐसे कई बल्लेबाज हैं जो विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इस मैच का रुख अपनी ओर मोड़ सकते हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?