धोनी की इस तस्वीर ने फैन्स का दिन बना दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी की इस तस्वीर ने फैन्स का दिन बना दिया

धोनी और विजय के दुनियाभर में करोड़ों फैन्स हैं।

MS Dhoni and Vijay. (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni and Vijay. (Photo Source: Twitter)

कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर आज फिर वायरल हो रही है, जिसमें वो साउथ फिल्म के सुपरस्टार विजय के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं इस तस्वीर के सामने आने के बाद ये दोनों सुपरस्टार सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे और कुछ ही देर इस तस्वीर को लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिल गए।

क्या आपने देखी विजय और धोनी की तस्वीर?

एक क्रिकेट के मैदान का सुपरस्टार तो दूसरा फिल्मी पर्दे का सुपरस्टार और जब दोनों ही मिल जाए, तो सोचिए फैन्स कितने ज्यादा खुश होंगे। ऐसा ही कुछ धोनी और विजय इस नई तस्वीर के साथ हुआ, जिसे देख इन दोनों को चाहने वाले अपने आप को नहीं रोक पाए। वहीं एक फैन ने विजय और धोनी एक पुरानी तस्वीर भी इस तस्वीर के साथ साझा की।

*CSK ने ट्विटर पर शेयर की है ये तस्वीर।
*तस्वीर के साथ चेन्नई की टीम ने लिखा-Master and the blaster!
*दोनों एक शूट के दौरान मिले थे, जिसके बाद आई तस्वीरें सामने
*साल 2008 में एक्टर विजय रह चुके हैं CSK के ब्रांड एंबेसडर।
इस दौरान कई बार साथ दिखे थे धोनी और विजय।

धोनी और विजय की तस्वीर को लेकर किए गए ट्वीट्स

https://twitter.com/jillaganesh028/status/1425743505075314694

 

कब जा रही है धोनी की टीम यूएई?

चेन्नई की टीम IPL का फेज-2 खेलने की तैयारी कर रही है, इस कड़ी में टीम चेन्नई पहुंच चुकी है। खबरों के अनुसार CSK की टीम कल अपने दल के साथ यूएई रवाना हो सकती है, जिसे लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। साथ ही टीम को वहां अपना पहला मैच मुंबई के साथ 19 सितंबर को खेलना है।

*फिलहाल टीम के सभी खिलाड़ी रूके हैं एक होटल में।
*यहां पर टीम कर रही है अपना क्वारंटाइन पूरा।
*प्राइवेट फ्लाइट से पूरा दल होगा यूएई के लिए रवाना।
*फिर टीम वहां कुछ समय के लिए रहेगी क्वारंटाइन।
*जिसके बाद टीम शुरू करेगी अपना अभ्यास।
*फिलहाल अंक तालिका पर दूसरे पर नंबर पर है टीम।

close whatsapp