IPL से संन्यास लेने के बाद भी इन तीन लीग में खेलते हुए नजर आ सकते हैं MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार इस शानदार ट्रॉफी को अपने नाम किया है
अद्यतन - फरवरी 28, 2024 3:30 अपराह्न

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में काफी अच्छी कप्तानी और बल्लेबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार इस शानदार ट्रॉफी को अपने नाम किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में गुजरात टाइटंस को हराया था।
तमाम लोगों को ऐसा लग रहा था कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बाद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से संन्यास ले लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि ऐसा कहा जा सकता है कि IPL 2024 के बाद महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले सकते हैं। आज हम आपको बताते हैं तीन ऐसे फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट के बारे में जिसमें महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से संन्यास लेने के बाद खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
1- Indian Veteran Premier League (IVPL)

Indian Veteran Premier League (IVPL) टूर्नामेंट की शुरुआत इसी साल यानी 2024 से हुई है और इस शानदार टूर्नामेंट में कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। दुनियाभर के ऐसे कई खिलाड़ी है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और वो इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।
IVPL के दूसरे संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी को भी इस शानदार टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा जा सकता है। भारतीय टीम के भी ऐसे कई पूर्व खिलाड़ी हैं जो इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और अपनी छाप छोड़ रहे हैं।